रायगढ़, 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा तथा सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में अग्निसुरक्षा को लेकर जिला सेनानी अग्निशमन एवं आपात कालीन विभाग द्वारा मॉकड्रिल किया गया। जिसमें अस्पताल में मौजूद समस्त चिकित्सक, नर्स एवं समस्त अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदाय करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर का डेमो दिया गया तथा आपातकालीन स्थिति में गैस सिलेण्डर को बुझाने की विधि बताई गयी। हास्पिटल में फायर एक्सिट की जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सक, स्टाफ एवं अग्निसुरक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अग्नि सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों में हुई मॉकड्रिल
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
