एमसीबी/10 जनवरी 2025/कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन पर ग्राम केल्हारी में तहसीलदार ने राजस्व स्टाफ के साथ भ्रमण के दौरान अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार को पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 2430 में 65 बोरी धान लोड कर ले जाते हुए पाया गया। वाहन चालक सुरेश कोल पिता रामनाथ निवासी ग्राम बिछियाटोला से जब धान परिवहन के संबंध में टोकन और आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, तो वह समाधानकारक जवाब नहीं दे सका। दस्तावेजों के अभाव में तहसीलदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 65 बोरी धान और वाहन को जप्त कर लिया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी तरह के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखे हुए है ।
केल्हारी में तहसीलदार ने की कार्रवाई अवैध धान परिवहन करते वाहन जप्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
