Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्राम अदवाल में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट से मिला छुटकारा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ग्राम अदवाल में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट से मिला छुटकारा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 10 जनवरी 2025/ जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, वह आज कोण्डागांव जिले के कई गांवों में साकार हो रहा है। इस मिशन ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि गांववासियों के जीवन में नई आशा के साथ महिला सशक्तिकरण को नई दिशा भी दी है। साथ ही लोगों को जल के महत्व एवं उनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। जिला मुख्यालय कोण्डागांव से 42 किलोमीटर दूर बसे ग्राम पंचायत खड़पड़ी के आश्रित गांव अदवाल जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन का एक जीवंत उदाहरण है। 365 की आबादी वाले इस गांव में पहले पानी का मुख्य स्रोत केवल तालाब और हैंडपंप थे। गर्मियों में जलस्तर घटने से पानी की किल्लत हो जाती थी, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती थी। महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद होते थे।
हर घर पहुंच रहा शुद्ध पानी
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम अदवाल में 65 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) स्थापित किए गए हैं। अब इस गांव को ‘हर घर जल’ का दर्जा प्राप्त हो गया है। नल से जल की यह व्यवस्था केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में एक क्रांति बनकर आई है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। उनके समय की बचत होती है, जो अब वे अपने परिवार और सामुदायिक कार्यों में लगा सकती हैं।

*महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव*
जल जीवन मिशन ने अदवाल की महिलाओं के जीवन को सरल और सशक्त बनाया है। महिलाएं अब घर के कामों को आसानी से निपटाने के साथ-साथ वे समाज के कल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय होकर योगदान दे रही हैं। उन्हें पानी की आपूर्ति में आसानी होने से अपने बच्चों को सही समय में स्कूल जाने के लिए तैयार करने में सहूलियत हो रही है। इस योजना के तहत गांव में जल वाहिनी समूह का गठन किया गया है, जिसमें महिलाओं को पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इस समूह की महिलाएं नीलबती, सुमड़ी, इतवारीन, कमलदाई और जैती बाई नियमित रूप से पानी की स्वच्छता की जांच करती हैं। यह पहल पानी से जुड़ी बीमारियों जैसे टायफाइड, कॉलरा और हेपेटाइटिस की रोकथाम में मददगार साबित हो रही है।

ग्रामवासियों का जीवन हुआ आसान
गांव के माणिक नाग ने बताया कि घर में नल लगने से हमारा जीवन बहुत सरल हो गया है। पहले दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब हमारे घर में ही नल लगने से साफ पानी मिल रहा है। गांव की सरपंच श्रीमती फूलमती कश्यप बताती हैं कि जल जीवन मिशन हमारे गांव के लिए वरदान साबित हुआ है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन करने वाले पर की जब्ती की कार्रवाई
Next Article डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए कर रही है काम : शिवराज सिंह चौहान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?