Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विधायक उमेश पटेल ने 615.92 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विधायक उमेश पटेल ने 615.92 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

खरसिया नगर पालिका परिषद ने आयोजित किया भव्य भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम

खरसिया: खरसिया नगर पालिका परिषद द्वारा दिनदयाल भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, एल्डरमैन, प्रमुख नेता, और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक उमेश पटेल के साथ मनोज गवेल, नैना गवेल, अभय मोहंती, कैलाश दवाई वाला, भोग सिंह राठिया, साधराम साहू, शिवधन अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नेत्रानंद पटेल, सुकदेव डनसेना, और सुरेश डनसेना जैसे प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक उमेश पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद नंदकुमार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद, विधिवत पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विधायक उमेश पटेल ने 615.92 लाख रुपये के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। तत्पश्चात् नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों ने विधायक उमेश पटेल का जोरदार स्वागत किया। उन्हें पुष्प माला और गुलदस्तों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने कहा, “यह खरसिया नगरपालिका का आखिरी सम्मेलन है, लेकिन आज इस सम्मेलन के माध्यम से अभूतपूर्व भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जो सभी के लिए यादगार क्षण बन गए हैं। खरसिया में जो भी चीजों की कमी है, हम उसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने खरसिया के अस्पतालों की स्थिति पर बात करते हुए कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता अस्पताल है। पहले मरीजों को इलाज के लिए रायगढ़ रिफर कर दिया जाता था, लेकिन हमने इस व्यवस्था में बदलाव किया और अब मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। इसी तरह चपले अस्पताल में भी हमनें सुधार किए हैं।” उन्होंने खरसिया की सड़कों की स्थिति पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा, “पहले सड़कों का निर्माण ठीक से नहीं होता था, लेकिन हमने इस पर काम किया और रानीसागर से मुड़पार तक की सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया है, जो पिछले चार साल से बिना किसी गड्ढे के चल रही है।” विधायक ने खरसिया में सुरक्षा की स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी, “खरसिया में पहले हर रात कोई न कोई थाने में केस दर्ज होता था, लेकिन अब हमने इसे बदलने का काम किया और आज लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। अब खरसिया में कानून और व्यवस्था बेहतर हो चुकी है।”

- Advertisement -
Ad image

नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “यह कार्यक्रम खरसिया नगरपालिका परिषद का आखिरी कार्यक्रम है और इसे आप सभी के सहयोग से सफल बनाया गया है। आज हम सब मिलकर इस महत्वपूर्ण पल का हिस्सा बने हैं।” उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकार के प्रति अपनी उम्मीद जताते हुए कहा, “हमारी सरकार ने खरसिया में विकास के कई पहलुओं पर काम किया है और आने वाले समय में भी हम खरसिया में कांग्रेस के परचम को और ऊंचा उठाएंगे।”

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा, “हमने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ा होने का वादा किया है और आगे भी यह वादा जारी रहेगा। हम सभी मिलकर खरसिया को एक बेहतर स्थान बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के मुताबिक सहायता मिल सके।”

कार्यक्रम में कैलाश अग्रवाल, अभय मोहंती, मनोज गवेल, सुनील शर्मा, पार्षद श्रीमती हेमा अग्रवाल, परीक्षित राठौर और रामकिशुन आदित्य ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की आगामी सफलता की कामना की और पार्टी के कार्यों और कार्यक्रमों की सराहना की।

इस मौके पर जैन समाज ने विधायक उमेश पटेल और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा देवी शर्मा का सम्मान किया। उन्हें स्मृति चिन्ह, श्रीफल और शाल देकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके अलावा, खरसिया नगरपालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राम शर्मा ने किया, और आभार प्रदर्शन नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश सहिस ने किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वामित्व योजना अंतर्गत सक्ती जिले के सात तहसीलों में बांटा जाएगा प्रापर्टी कार्ड
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?