Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गले में स्वर यंत्र कैंसर से पीडि़त सुशील मुण्डा की ऑपरेशन के बाद लौटी आवाज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गले में स्वर यंत्र कैंसर से पीडि़त सुशील मुण्डा की ऑपरेशन के बाद लौटी आवाज

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्वर यंत्र के कैंसर का सफल इलाज

रायगढ़, 26 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के निर्देशन में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो रही है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे है।
स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इस कड़ी में कान, नाक, गला विभाग द्वारा जशपुर निवासी 33 वर्षीय सुशील मुण्डा का डीन डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन किया गया।
उल्लखेनीय है कि जशपुर निवासी 33 वर्षीय मरीज सुशील मुण्डा के लिए यह एक विकट स्थिति थी। वह पिछले दो वर्षों से खाँसी की समस्या से पीडि़त थे और पिछले छ: महीनों से उसकी आवाज ने भी उसका साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कई जगह ईलाज के पश्चात निराश होकर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुँचे। नाक, कान, गला रोग विभाग में विभिन्न तरह की जांच से पता चला वह स्वर यंत्र के कैंसर से पीडि़त है। जिसका इलाज महँगा है और बड़े महानगरों में होता है, किंतु कान, नाक, गला रोग विभाग के विशेषज्ञ सर्जन ने उन्हें आश्वस्त किया कि इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में संभव है और विशेषज्ञ सर्जन द्वारा इलाज की विभिन्न प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। रोगी की सहमति के बाद विभिन्न विभागों ने मिलकर सर्जरी की तैयारी की गई। कान, नाक, गला, रोग, विभाग की सर्जन टीम में विभागाध्यक्ष डॉ.जया साहू, डॉ.दिनेश पटेल सहप्राध्यापक, डॉ नीलम नायक सहायक प्राध्यापक, डॉ.आयुषी सिंह, डॉ.अनिल कुमारी, डॉ स्वाति पवार, डॉ.रमेश पटेल, डॉ भावेश साहू, डॉ खुशबू पटेल, निश्चेतना विभाग टीम के विभागाध्यक्ष डॉ.ए.एम.लकड़ा द्वारा जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया जिसमें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.जितेन्द्र नायक का भी विशेष सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रोगी को आईसीयू में डॉक्टर के निगरानी में रखा गया जहाँ निश्चेतना विभाग, मेडिसिन विभाग, डाइटीशिअन और नर्सेज का सहयोग रहा। आज रोगी पूर्णत: स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
*क्या है टीएलपीपी जाने ईलाज की प्रक्रिया*
विशेषज्ञ सर्जन एवं सहप्राध्यापक ईएनटी डॉ.दिनेश पटेल ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम टीएलपीपी ( टोटल लेरिंजेक्टमी पार्शियल फेरिंजेक्टमी) है। इसमें पूरा स्वर यंत्र, स्वाँस नली और खाद्य नली का ऊपरी हिस्सा निकाल दिया जाता है, फिर खाद्य नली, स्वाँस नली दुबारा बनाया गया है। मरीज को कुछ दिनों तक आईसीयू मैं रखना पड़ता है। जहां डाइटिशियन की निगरानी में पौष्टिक नियंत्रित आहार दिया गया। बातचीत दुबारा सिखाने के लिए स्पीच थेरेपिस्ट कुमारी विकासलता लकड़ा एवं श्रीमती सृष्टि महाशब्दे द्वारा थेरेपी की गई। अब मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है एवं बोलने में सक्षम हैं। इस ऑपरेशन का निजी अस्पताल में पाँच से छह लाख का खर्च आता है। यह सुविधा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं। जिसमें मरीज का संपूर्ण जांच एवं इलाज नि:शुल्क किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article श्रद्धेय अटल जी के सपनों का भारत बनाने में सभी अपना योगदान दें-राज्यपाल डेका
Next Article वार्ड नं 26 से किरण दुबे करेंगी भाजपा से टिकट की दावेदारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?