Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल: जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने किया अवलोकन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल: जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने किया अवलोकन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नवीन आयाम सहित जनकल्याणकारी योजना के बुकलेट एवं पुस्तिकाएं की गई वितरित

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ की थीम पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
जिसमें राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले में पिछले एक वर्ष में हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का जन सामान्य ने अवलोकन कर वितरित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नवीन आयाम सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की पंपलेट एवं पुस्तिकाएं प्राप्त किए।
छायाचित्र प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना से किसानों में आयी खुशहाली रायगढ़ के किसानों को 494.31 करोड़ का हुआ भुगतान, ज्ञान आधारित समाज की ओर बढ़ते कदम नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया। नालंदा परिसर में स्मार्ट लाइब्रेरी व स्टडी जोन होगा, हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। स्मार्ट लर्निंग पर फोकस होगा। 24X7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। इसी तरह प्रदर्शनी में जन समस्या निवारण शिविरों से आम जन तक पहुंच रहा जिला प्रशासन, महतारी बंधन से माता बहनों को मिल रहा आर्थिक संबल, रायगढ़ जिले की महिलाओं को 249 करोड़ से अधिक की राशि की जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर हो रहा विस्तार रायगढ़ जिले के 9.55 लाख से अधिक हितग्राहियों का बनाए गए आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरणों के सुगम निराकरण हेतु एक वर्ष में 1.66 लाख से अधिक नक्शों का किया गया अद्यतीकरण, पीएम आवास योजना से लोगों को मिल रहा खुशियों का आशियाना रायगढ़ में वर्ष 2024-25 में 36 हजार से ज्यादा आवास निर्माण को मिली स्वीकृति, राम लाल दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर, रायगढ़ जिले से अब तक आठ जत्थों में श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम के किए दर्शन, केंद्र सरकार की जल शक्ति ‘कैच द रैन रनÓ अभियान अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी श्रेणी में पूरे देश में रायगढ़ जिला टॉप में रहा, एक पेड़ मां के नाम पर रायगढ़ में चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान, नेवता भोज से छात्रों में सामुदायिक जुड़ाव को मिल रहा बढ़ावा, जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का छायाचित्र प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए बच्चों के साथ न्यौता भोज, श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन, राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम, आवास मेला के साथ ही राज्य सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं-महतारी वंदन, धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास, तेंदूपत्ता संग्रहण आदि उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
*छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने की सराहना*
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने आ रहे लोगों ने खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में सार्वजनिक जगहों पर ऐसा प्रदर्शनी का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे शासन की जो भी योजनाएं है उससे जानने एवं समझने का लोगों को मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार डिजीटल, पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में काम कर रही है, जो सराहनीय है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की खाते में एक हजार प्रतिमाह मिलने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर खरीदी की जा रही है। जिससे किसान भी सशक्त हो रहे है। पीएम आवास से आज लोगों के पक्के घरों का सपना पूरा हो रहा है। प्रदर्शनी देखने आये लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
*विद्यार्थियों ने नालंदा परिसर को लेकर की खुशी जाहिर*
विद्यार्थियों ने रायगढ़ में हुए नालंदा परिसर के भूमिपूजन के फोटो प्रदर्शनी को देखकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर बन जाने से युवाओं के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में एक बेहतर प्लेटफार्म तैयार होगा। यहां हजारों किताबों का संग्रह होगा, वाईफाई की सुविधा होगी। सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को यहां स्टडी मटेरियल मिल सकेगा। जिसका लाभ रायगढ़ जिले केसभी छात्रों को यहां मिलेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा
Next Article मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के तहत बीमित कृषकों को किया गया पॉलिसी वितरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?