Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया: शिक्षा विभाग की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य खतरे में, प्रधान पाठक महीनों से स्कूल से नदारद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया: शिक्षा विभाग की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य खतरे में, प्रधान पाठक महीनों से स्कूल से नदारद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खरसिया : रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड में शिक्षा विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी से शासकीय विद्यालयों की स्थिति दयनीय हो गई है। माध्यमिक शाला नवापारा (पश्चिम) के प्रधान पाठक गुलाब सिंह कंवर महीनों से विद्यालय से नदारद हैं और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में अपनी “अधिकारिगिरी” का आनंद ले रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह कंवर को विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन योजना का दायित्व सौंपा गया है। लेकिन वे न तो विद्यालय की सुध ले रहे हैं और न ही छात्रों के शैक्षिक हित का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने खुद को मध्यान्ह भोजन योजना के विकासखंड नोडल अधिकारी के रूप में स्थापित कर लिया है और बीईओ कार्यालय में बैठकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विद्यालय में अनुशासनहीनता और छात्रों का नुकसान

प्रधान पाठक की गैरमौजूदगी से विद्यालय में प्रबंधन और अनुशासन पूरी तरह से गायब हो चुका है। अधीनस्थ शिक्षक बिना नेतृत्व के मनमानी कर रहे हैं। विद्यालय में कोई योजना नहीं है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका खामियाजा वहां पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालय में मुखिया ही नहीं होगा, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? विभागीय अधिकारियों की मेहरबानी के चलते इस प्रकार की लापरवाही जारी है।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर के प्रयासों पर पानी फेरते अधिकारी

एक तरफ रायगढ़ कलेक्टर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी उनकी योजनाओं पर पानी फेरने में लगे हुए हैं। शिक्षा विभाग के इस रवैये से बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आवश्यक कार्रवाई की मांग

शिक्षा विभाग की इस लापरवाही पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रधान पाठक को उनके विद्यालय में लौटाने की मांग की है। साथ ही शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।अगर शिक्षा विभाग ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो खरसिया के छात्रों का भविष्य और अधिक खतरे में पड़ सकता है। देखना यह है कि इस विषय पर शासन कब लेगी संज्ञान।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिला स्तरीय युवा उत्सव का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में 15 दिसंबर को होगा आयोजन
Next Article मंडलअध्यक्ष के लिए सालिक साय ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक , किया वन टू वन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya November 6, 2026
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?