Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में बदमाशों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी : कोतरारोड़ पुलिस ने मारपीट, उत्पात मचाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में बदमाशों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी : कोतरारोड़ पुलिस ने मारपीट, उत्पात मचाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के सख्त निर्देश पर जिलेभर में अपराध और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में कोतरारोड़ थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है।

*टीपाखोल डेम मारपीट: डीजे में गाना बदलने की बात पर झड़प*
टीपाखोल डेम पर 6 दिसंबर की शाम को एक बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे में गाना बदलने की बात पर तीन बदमाशों ने उत्पात मचाया। प्रार्थी अरविंद चंद्रा ने बताया कि उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे तभी दीपक वर्मा ने गाना बदलने का दबाव बनाया, जिसे मना करने पर वह अपने साथियों सागर दास और आशीष लकड़ा के साथ लौट आया और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।
दीपक वर्मा ने अपने हाथ में मौजूद सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अरविंद के दोस्त राहुल गढ़वाल घायल हो गए। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। कोतरारोड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने अप.क्र. 492/2024 के तहत धारा 296, 351 (2), 115 (2), 3(5) BNS और 118 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों से चाकू जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

*किरोड़ीमल नगर में शराब भट्टी के पास उत्पात, एक युवक गिरफ्तार*
आज सुबह किरोड़ीमल नगर शराब भट्टी के पास एक युवक बीरू उर्फ प्यारे लाल चौहान लोगों से गाली-गलौच और झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलते ही कोतरारोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS/126 और 135(3) BNSS के तहत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई इसी मुहिम का हिस्सा है।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस की टीम*
इस कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, जयप्रकाश सूर्यवंशी, शंभू खैरवार, चंद्रेश पांडे, मनोज जोल्हे, संदीप कौशिक और संजय केरकट्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी के मायने, कच्चे घरों से पक्के आशियाने तक का सफर
Next Article जिला स्तरीय युवा उत्सव का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में 15 दिसंबर को होगा आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?