मुंगेली 11 दिसंबर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार तहसील सरगांव स्थित ग्राम किरना में राजस्व दल द्वारा किराना दुकान व्यवसायी प्रकाश खांडे के द्वारा आंगन में लगभग 100 कट्टा धान का अवैध भंडारण किए जाने तथा उनके द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम किरना में ही बंशी सोनी द्वारा मकान में 57 कट्टा धान का अवैध भंडारण किए जाने और किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव और हल्का पटवारी रमेश कौशिक तथा रामकुमार श्याम एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे। बता दें कि कलेक्टर द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध धान परिवहन तथा संग्रहण पर सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिया गया है, जिस पर राजस्व की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई: अवैध भंडारण किए जाने पर 62 क्विंटल से अधिक धान जब्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
