Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उद्यानिकी फसलों से किसान ने कमाया 10 लाख का मुनाफा,घर निर्माण के साथ खेती के लिए ट्रैक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

उद्यानिकी फसलों से किसान ने कमाया 10 लाख का मुनाफा,घर निर्माण के साथ खेती के लिए ट्रैक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 11 दिसम्बर 2024/ शासकीय योजनाओं और आधुनिक तकनीक का सही उपयोग किस तरह किसानों की जिंदगी बदल सकता है, इसका बेहतरीन उदाहरण हैं विकासखंड रायगढ़ के ग्राम जुनवानी पश्चिम निवासी कृषक श्री दरश राम पटेल। अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से श्री पटेल ने धान की पारंपरिक खेती के सीमित मुनाफे से अलग उद्यानिकी कृषि में आधुनिक तकनीक अपनाई और लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे है।
पारंपरिक खेती से शुरुआत करने वाले श्री दरश राम पटेल का 8 सदस्यों का भरापूरा परिवार है, उनके पास लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि है। जिसमें वे पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। जिससे उन्हें बहुत कम आय प्राप्त होती थी। सीमित आय ने उन्हें नई दिशा में सोचने पर मजबूर किया। इस दौरान उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। विभाग ने उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विभागीय मार्गदर्शन के पश्चात् श्री पटेल ने खेती के तरीके में बदलाव किया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा श्री पटेल को राष्ट्रीय बागवानी मिशन, सामुदायिक फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई, सब्जी क्षेत्र विस्तार, पैक हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग जैसे विभागीय योजनाओं का लाभ मिला। सामुदायिक फेंसिंग योजना के तहत फसलों को जानवरों से बचाने के लिए गांव के अन्य किसानों के साथ सामूहिक रूप से लाभ दिया गया। इसके अलावा उनकी फसलों के उचित भंडारण के लिए पैक हाउस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इससे उनकी फसल की गुणवत्ता बरकरार रही और बाजार में बेहतर दाम मिले।
श्री पटेल ने अपनी आय का उपयोग अपने परिवार की जीवन शैली सुधारने में किया। उन्होंने अपने कच्चे मकानों को पक्का बनाया और खेती के लिए एक ट्रैक्टर व अन्य उपकरण भी खरीदे। पटेल ने साबित कर दिया कि शासकीय योजनाओं एवं मेहनत से कृषि को भी लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है। आज वे पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके है और क्षेत्र के किसान भी आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे है।

*उद्यानिकी फसल से कमाए 10 लाख से अधिक*
कृषि कार्य में सहयोग करने वाले श्री पटेल के पुत्र श्री नरेंद्र पटेल बताते है कि उन्होंने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पश्चात निजी कंपनी में ट्रेनी के तौर पर कार्य कर रहे थे, लेकिन आज अपने जॉब से अधिक कृषि कार्य से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि धान से अधिक मुनाफा उद्यानिकी फसलों में है। गर्मी में उन्होंने केवल 30 डिसमिल में लगाए बैगन से तीन लाख तक मुनाफा कमाए है। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों में मल्चिंग के पश्चात खरपतवार की दिक्कत नहीं होती, जबकि धान के फसल में ऐसा नहीं होता। वही पानी की खपत भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि 2.5 एकड़ भूमि में टमाटर, बैगन, करेला से खेती शुरू की। उन्नत बीज और तकनीकों का उपयोग करते हुए उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये की आय अर्जित की। वही इस वर्ष 12 से 13 लाख से अधिक की कमाई का अनुमान है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
Next Article 12 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026

Popular Post

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?