Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 11 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने तमनार घरघोड़ा क्षेत्र के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की शाखा खुलने से अब यहां के किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। तमनार से ही खेती किसानी से जुड़े कार्यों के लिए बैंकिंग सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को सहूलियत होगी। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।
जिला रायगढ़ अंतर्गत पूर्व में 05 शाखाएँ रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा में संचालित हैं। विगत कुछ वर्षों से घरघोडा एवं तमनार के अंचल के किसानों द्वारा अपैक्स बैंक की नवीन शाखा तमनार खोलने हेतु मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा अंचल कृषकों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन शाखा तमनार खोलने हेतु प्रयास किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव से द्वारा किये गए अथक प्रयास के फलस्वरूप आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को विकासखंड तमनार एवं घरघोडा हेतु नवीन शाखा तमनार का शुभारम्भ किया जा रहा है।
पूर्व में रायगढ़ शाखा के अंतर्गत ही विकासखंड तमनार एवं घरघोडा का कार्य संचालन किया जा रहा था परन्तु आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 से नवीन शाखा के शुभारंभ होने के पश्चात् विकासखंड तमनार एवं घरघोडा परिक्षेत्र के समस्त कृषकों के वित्तीय लेन-देन का कार्य नवीन शाखा तमनार से ही संचालित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर तमनार से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता कमल राठिया, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती सहोद्रा दुर्गेश राठिया व श्रीमती रोहिणी बसंत राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती ममता साव, सरपंच ग्राम पंचायत तमनार सुश्री गुलापी सिदार, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सतीश बेहरा, श्री विनायक पटनायक, श्री जतिन साव, श्री रमेश बेहरा, श्री अश्विनी पटनायक, श्री मुकुन्द मुरारी पटनायक, उपायुक्त सहकारिता श्री चन्द्रशेखर जायसवाल, अपेक्स बैंक से श्री पंकज सोढ़ी सहित गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों ने कहा बैंकिग सुविधाओं की दूरी हुई कम
इस मौके पर स्थानीय कृषक रामचरण कुम्भकार ने कहा कि यह क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशी की बात है। अब किसानों को रायगढ़ तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी यही से ही किसान बैँक से जुड़े कार्य करवा सकेंगे। इसी तरह श्री विनायक पटनायक ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खाते रायगढ़ के अपेक्स बैंक में थे जो अब नई शाखा तमनार से संचालित होंगे। इससे किसानों को रायगढ़ जाने में लगने वाले समय की बचत होगी कई बार बैंक का काम पूरा करने के लिए पूरा दिन चला जाता था। इन सबसे किसानों को राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर ही धान खरीदी का भुगतान ऋण प्राप्ति जैस कार्य आसानी से पूरे किये जा सकेंगे।

13 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभान्वित
शाखा रायगढ़ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत 27 समितियां संचालित थी जो कि नवीन शाखा तमनार खुलने पश्चात् विकासखंड तमनार एवं घरघोडा की 13 समितियां नवीन शाखा तमनार से संचालित होगी। जिनमें विकासखंड घरघोडा अंतर्गत घरघोडा, टेंडानवापारा, कुर्मीभौना, छर्राटांगर, कुडुमकेला और विकासखंड तमनार अंतर्गत समिति तमनार, जरेकेला, खम्हरिया, उरबा, धौराभांटा, हमीरपुर, सराईटोला, सराईपाली की समितियां शामिल हैं। नवीन शाखा तमनार में करीब 13 हजार 900 कृषक पंजीयन होंगे। नई शाखा खुलने से किसानों को धान खरीदी के भुगतान, ऋण प्राप्ति व खाद आदि के वितरण में आसानी होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल
Next Article उद्यानिकी फसलों से किसान ने कमाया 10 लाख का मुनाफा,घर निर्माण के साथ खेती के लिए ट्रैक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?