Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रकृति परीक्षण अभियान – शरीर की प्रकृति जांचकर बता रहे स्वस्थ जीवनशैली और आहार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रकृति परीक्षण अभियान – शरीर की प्रकृति जांचकर बता रहे स्वस्थ जीवनशैली और आहार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 6, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 6 दिसम्बर 2024/ भारत सरकार आयुष मंत्रालय तथा संचालनालय आयुष रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के अंतर्गत संचालित समस्त आयुष संस्थाओं द्वारा बीते 26 नवंबर से ‘देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान संचालित किया जा रहा है। जो आगामी 25 दिसम्बर 2024 तक चलेगा। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा प्रकृति का परीक्षण किया जा रहा है।
रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित आयुर्वेद कार्यालय में लोगों ने प्रकृति परीक्षण अभियान में शामिल होकर आयुर्वेद के फायदे जाने, साथ ही अपने विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान श्रीमती उपमा ठाकुर ने बताया कि यहां आने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर में तीन प्रकार की प्रकृति होती है जैसे वात, पित्त, कफ जिसमें वे कौन सी प्रकृति में आते है। उसके अनुसार ही खान-पान के तरीके अपनायें। यहां आयुर्वेद पद्धति के बारे में जानकारी मिली, जिससे व्यक्ति को स्वस्थ रहने हेतु विभिन्न ऋतुओं में आहार-विहार और दिनचर्या के बारे में कैसे रहना है। साथ ही शारीरिक और मानसिक संरचना को समझने एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनकी प्रकृति के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है, जिससे बीमारियों की रोकथाम हो सके और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले। देश का प्रकृति अभियान का उद्देश्य देश के सभी व्यक्तियों को उनकी अद्वितीय आयुर्वेदिक प्रकृति मन-शरीर की संरचना को समझने में सक्षम बनाना है।
*आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाया जा रहा कैंप*
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत ने बताया कि प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 2100 व्यक्तियों का प्रकृति परीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह अत्यंत लाभकारी प्रक्रिया है। जिसका अधिक से अधिक लाभ लोगों को उठाना चाहिए। इससे शरीर के प्रकृति के अनुकूल किस प्रकार जीवन शैली और आहार अपनाना चाहिए इसकी जानकारी मिलती है। साथ ही शरीर के प्रकृति के अनुसार होने वाले रोग, उसके लिए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी पता चलता है। इससे विभिन्न ऋतुओं में खुद को कैसे स्वस्थ रखा जाए इसके बारे में विस्तार से चिकित्सक जानकारी देते हैं।
*कैसे जानी जाएगी शरीर की प्रकृति*
इस अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा प्रकृति का परीक्षण किया जाना है। प्रकृति परीक्षण की विधि आधुनिक पी-5 चिकित्सा सिद्धांतों-पूर्वानुमान, निवारक, व्यक्तिगत, सहभागितापूर्ण और सटीक चिकित्सा के साथ मेल खाती है। प्रकृति परीक्षण उपरांत समस्त नागरिकों द्वारा निम्न शपथ लिया जाएगा। इस अभियान के तहत पंजीकृत समस्त आयुर्वेद चिकित्सक प्रकृति परीक्षण एप में वॉलंटियर के तौर पर अपने एंड्रॉयड फोन पर लॉगिन करेंगे तथा आम नागरिक प्रकृति परीक्षण एप में ही सिटीजन के तौर पर लॉगिन करेंगे। आयुष चिकित्सक आपके पास आकर आपका प्रकृति परीक्षण फार्म ऑनलाईन भरेंगे। तत्पश्चात् आपको आपकी प्रकृति संबंधी जानकारी एवं उसका प्रमाण पत्र आपको प्रदाय किया जायेगा साथ ही दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं आहार-बिहार की जानकारी देंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अग्निवीर भर्ती रैली में प्रदेश के युवा दिखा रहे दमखम
Next Article पुसौर पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, युवती की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?