Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20251118 WA0011
खरसिया के ग्राम खैरपाली में बेटी और पिता की हत्या
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20251118 WA0008
ब्रेकिंग न्यूज़: खरसिया चोढ़ा चौक में यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, 8 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20251117 WA0011
वेदांता का नंद घर – 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि
CHHATTISGARH sakti
IMG 20251117 WA0010
बंद कमरे मे मिली महिला कि लाश , पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर जाँच मे जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20251117 WA0007
छाल खदान में श्रमिकों का शोषण, हर महीने होती है मोटी रकम की वसूली
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh May 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250519 WA0029

रायगढ़, 19 मई 2025। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 4 मई से 18 मई 2025 तक 15 दिवसीय चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में विभिन्न थानाक्षेत्रों से *कुल 296 स्थायी वारंटियों* की तामिली की गई, जिनमें कई आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे।

अभियान के दौरान थाना चक्रधरनगर के एक चर्चित प्रकरण में हत्या के आरोपी संतोष कहार को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2005 के अपराध क्रमांक 52/2005 में दोषसिद्ध होकर कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा था और करीब 20 वर्षों से फरार था। पुलिस की टीम ने उसे इस विशेष मुहिम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य आरोपी पर वर्ष 2007 के धोखाधड़ी के मामले क्रमांक 1678/2007 में वारंट लंबित था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। चौकी खरसिया के वर्ष 2007 के गृहभेदन (अपराध क्रमांक 255/2007), थाना खरसिया के 2009 के धोखाधड़ी (क्रमांक 278/2009), पुसौर थानाक्षेत्र के वर्ष 2013 के छेड़खानी (क्रमांक 102/2013), चौकी खरसिया और थाना घरघोड़ा के वर्ष 2015 के नकबजनी मामलों के आरोपी भी इस अभियान में गिरफ्त में आए। कई फरार आरोपी अन्य जिलों और प्रदेशों से भी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं प्रतिदिन इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टीमों ने तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्णायक रूप से अंजाम दिया। अभियान में सर्वाधिक तामिली थाना जूटमिल द्वारा की गई, जहां 35 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर द्वारा 28, थाना घरघोड़ा ने 25 और धरमजयगढ़ ने 24 वारंट तामिल किए। अन्य थानों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विशेष अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया है। इस कार्रवाई ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही आमजन में पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250519 WA0028 पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में समर कैंप आयोजित
Next Article IMG 20250519 WA0030 चोरी की बाइक के साथ आदतन बाइक चोर गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने चोरी और संगठित अपराध धारा में कार्यवाही कर भेजा जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20251118 WA0011
खरसिया के ग्राम खैरपाली में बेटी और पिता की हत्या
CHHATTISGARH खरसिया November 18, 2025
IMG 20251118 WA0008
ब्रेकिंग न्यूज़: खरसिया चोढ़ा चौक में यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, 8 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH खरसिया November 18, 2025
IMG 20251117 WA0011
वेदांता का नंद घर – 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि
CHHATTISGARH sakti November 17, 2025
IMG 20251117 WA0010
बंद कमरे मे मिली महिला कि लाश , पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर जाँच मे जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH November 17, 2025
IMG 20251117 WA0007
छाल खदान में श्रमिकों का शोषण, हर महीने होती है मोटी रकम की वसूली
CHHATTISGARH RAIGARH November 17, 2025

Popular Post

IMG 20251118 WA0011
खरसिया के ग्राम खैरपाली में बेटी और पिता की हत्या
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?