Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज, तय प्रक्रिया का लाभ लेकर बनवा सकते हैं सर्टिफिकेट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज, तय प्रक्रिया का लाभ लेकर बनवा सकते हैं सर्टिफिकेट

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 18, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ आज जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एक अति आवश्यक दस्तावेज बन गया है। स्कूल में दाखिला से लेकर, आधार कार्ड बनवाने, बीमा क्लेम और जमीन जायदाद के वारिसान तय करने में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाता है। इसलिए इसे बनवाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। बच्चे के जन्म अथवा परिजन के मृत्यु होने पर 21 दिवस के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना बिलकुल नि:शुल्क है।
*प्रमाण पत्र के लिए ऐसे आवेदन करें-*
अगर जन्म या मृत्यु घर पर हुआ है तो अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव एवं नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका अधिकारी को लिखित अथवा मौखिक में सूचना दें। अगर जन्म या मृत्यु किसी शासकीय अथवा निजी अस्पताल में हुआ है तो अस्पताल के प्रभारी ही रजिस्ट्रार को घटना की सूचना दे देंगे। सूचना प्राप्त होने पर रजिस्ट्रार द्वारा घटना के सत्यता की जांच कर 2 सप्ताह के भीतर नि:शुल्क जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। अगर जन्म या मृत्यु घर पर हुआ है और 21 दिवस के बाद रजिस्ट्रार को इसकी सूचना दिया जाये तो मामूली शुल्क (अधिकतम राशि 15 रूपये) लिया जाकर साथ में पंचनामा, शपथ पत्र आदि के आधार पर सक्षम अधिकारी से अनुज्ञा प्राप्त होने पर ही पंजीकरण किया जाता है। यदि सूचना 21 से 30 दिन के भीतर दी जाये तो रजिस्ट्रार (ग्राम पंचायत सविच अथवा नगर पालिका अधिकारी) से, 31 से 365 दिन में जिला रजिस्ट्रार (जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी) से एवं 365 दिन के बाद के घटना के लिए तहसीलदार से अनुज्ञा प्राप्त किया जाना होता है। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के वेबसाईट dc.crsorgi.gov.in द्वारा आनलाईन माध्यम से भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। यदि जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र पुराने समय में जारी हुआ हो और हस्तलिखित हो तो राशि 05 रूपये का भुगतान कर संबंधित रजिस्ट्रार से डिजीटल प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
*फर्जी प्रमाण पत्र से बचें*-
ऐसे कुछ मामले संज्ञान में आये हैं कि जानकारी के आभाव में आमजनों द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु किसी कम्प्यूटर दुकान अथवा अन्य अवैधानिक स्थानों से सम्पर्क किया जाता है तथा उनके द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। शासन द्वारा केवल ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं शासकीय अस्पताल को भी जन्म-मृत्यु घटना के पंजीयन करने और प्रमाण पत्र देने हेतु अधिकृत किया गया है। किसी भी निजी व्यक्ति अथवा संस्थान को प्रमाण पत्र देने का अधिकार नहीं है। प्रत्येक प्रमाण पत्र में एक क्यूआर कोड छपा होता है जिसे मोबाइल द्वारा स्कैन कर उसके सही होने का जांच किया जा सकता है। सही प्रमाण पत्र को स्केन करने पर भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त का वेबसाईट dc.crsorgi.gov.in का लिंक खुलेगा और नाम, पति/पिता का नाम, जन्म/मृत्यु की तिथि, स्थान, पंजीयन नम्बर एवं पंजीयन दिनांक की जानकारी प्रदर्शित होगी। फर्जी प्रमाण पत्र में क्यूआर कोड नहीं होगा या होगा तो अन्य वेबसाईट का लिंक खुलेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article तीन साल की मासूम भटकी, चक्रधरनगर डॉयल 112 ने तत्परता से सकुशल बच्ची को परिजनों तक पहुंचाया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026

Popular Post

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?