रायगढ़, 17 अक्टूबर 2024/ जिला कोषालय के तत्वाधान में कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयकर अधिकारियों द्वारा टीडीएस जागरूकता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को टीडीएस एवं टीसीएस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के आयकर अधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह, आयकर निरीक्षक श्री जयप्रकाश एवं तकनीकी सहायक प्रांजल मित्तल द्वारा आयकर कटौती के विभिन्न नियमों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में अपनी जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र चन्द्रा, श्रीमती खलखो एवं समस्त आहरण संवितरण अधिकारी उपस्थित रहे।
टीडीएस जागरूकता के संबंध में कार्यशाला आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
