Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में उद्योगों की पर्यावरणीय मनमानी पर 17.40 लाख की क्षतिपूर्ति, आखिर प्रदूषण पर लगाम कब?
CHHATTISGARH RAIGARH
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर।

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

निगम प्रशासन कुम्भकरण निद्रा में लीन?

रायगढ़ – शहर को सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कुछ वर्ष पहले नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च कर पूरे शहर की सड़कों पर लोहे के विद्युत पोल लगाए गए थे तथा विद्युत पोल पर लगी मरकरी लाइट से पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहा रहा था लेकिन उचित देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में आज शहर के कई इलाकों में विद्युत पोल की लाइट खराब हो चुकी है और क्षेत्र में गहरा अंधेरा पसारा रहता है। अँधेरे के कारण आये दिन सडक दुर्घटना होती रहती है , निगम प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

बता दे कि कबीर चौक उड़ीसा रोड में पार्क सिटी कॉलोनी से काशीराम चौक तक दर्जनों रोड लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों और मीडिया में इस समस्या के बार-बार उठाए जाने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह क्षेत्र शहर के प्रमुख इलाकों में आता है, जहां शाम और रात के समय यातायात काफी व्यस्त रहता है। रोड लाइटों के बंद होने के कारण लोगों को अंधेरे में सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, पैदल चलने वाले लोगों को भी असुरक्षा का अनुभव हो रहा है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों पैदल चलने वालों को।

स्थानीय निवासियों ने इस मामले में कई बार नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उनका कहना है कि काशीराम चौक से लेकर कबीर चौक के बीच करीब एक दर्जन से अधिक रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। रात के समय यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। हमने नगर निगम को कई बार सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। इस रास्ते में शाम ढलने के बाद सब्जी लेने के लिए आसपास के मोहल्ले वासी भी आते हैं तथा पेट्रोल पंप भी मार्ग में होने पर दोपहरिया और चार पहिया गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। रोशनी की कमी से स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

- Advertisement -
Ad image

इस मार्ग से निगम और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है बावजूद इस अंधेरे की सुधि लेने के लिए कोई जिम्मेदार नजर नहीं आ रहे। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की मांग की है, ताकि उड़ीसा रोड और कबीर चौक के बीच आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात मिल सके। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रोड लाइटों की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा। खबर प्रशासन के बाद अब यह देखना लाजमी होगा कि ये अंधेरी सड़क कब रौशन होगा।।

बहरहाल निकाय चुनाव नजदीक है और ऐसे में क्षेत्र में अंधेरा होना वार्ड जनप्रतिनिधि के साथ नगर सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन व निगम प्रशासन खबर पर कितना कार्यवाही करते हैं।।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सायबर सेल सक्ति द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत एकलव्य स्कूल पलाड़ीकलां में चलाया सायबर जागरूकता अभियान
Next Article पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम
CHHATTISGARH RAIGARH November 9, 2026
रायगढ़ में उद्योगों की पर्यावरणीय मनमानी पर 17.40 लाख की क्षतिपूर्ति, आखिर प्रदूषण पर लगाम कब?
CHHATTISGARH RAIGARH November 9, 2026
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya November 6, 2026
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026

Popular Post

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में उद्योगों की पर्यावरणीय मनमानी पर 17.40 लाख की क्षतिपूर्ति, आखिर प्रदूषण पर लगाम कब?
CHHATTISGARH RAIGARH
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?