Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : पावर ग्रिड तारकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : पावर ग्रिड तारकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में चल रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज पावर ग्रिड तारकेला में अधिकारी, कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे और साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने अधिकारी, कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और उन्हें साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया।

एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने हाल के साइबर फ्रॉड के तरीकों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार आम लोग ठगी का शिकार होते हैं और इससे बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि साइबर अपराधियों के गिरोह आईटी पेशेवरों और आम लोगों को गुमराह कर, अनजान कॉल्स, सोशल मीडिया, और फर्जी लिंक के जरिए ठगी करते हैं। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे प्रोफाइल क्लोनिंग, सेक्सटॉर्शन, और प्रोफाइल हैंगिंग आदि पर जानकारी दी। डीएसपी अभिनव ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अनजाने नंबरों और लिंक से सावधान रहने, डिस्काउंट ऑफर्स से सचेत रहने और फेक प्रोफाइल से बचने की सलाह दी।
उन्होंने आगे बताया कि किसी भी प्रकार की ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 या व्हाट्सएप नंबर 9479281934 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी अनजान स्रोत से मिले एप्लिकेशन डाउनलोड न करें और सोशल मीडिया पर गोपनीयता सेटिंग्स को अपडेट करके प्रोफाइल को सुरक्षित रखें।
डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन से जुड़े केस स्टडी के उदाहरण देकर समझाया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती है। अगर कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर पैसे की मांग करता है तो उसे नजरअंदाज करें। साथ ही, उन्होंने अनजान व्यक्तियों के साथ वीडियो चैटिंग करने और निजी फोटो या वीडियो शेयर न करने की भी सलाह दी।
इस जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल के दुर्गेश सिंह, नवीन शुक्ला, जसवंत दुबे और तारिक अनवर भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के महत्व और इससे जुड़े खतरों से अवगत कराया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खरसिया में मां वैष्णो देवी मंदिर से 501 मनोकामना कलश यात्रा निकली
Next Article ग्राम खैरपुर में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?