Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: Kharsia News : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा..
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Kharsia News : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा..

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं।

नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफि स के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गे की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है संपूर्ण खरसिया नगर में माता दुर्गा का मेला होने के कारण रंग बिरंगी झालरों से खरसिया नगर पटा हुआ है भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं।

*माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा*
नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

- Advertisement -
Ad image

जगह जगह लग रहे भण्ड़ारे
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मां जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। जगह-जगह पूडी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भंडारारूपी प्रसाद ग्रहण रहे है। वहीं इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगों में रंगा हुआ है। पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विषाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियां बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।

बनाये गए आकर्षक पण्डाल
शारदीय नवरात्र के चलते नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस वर्ष भी नगर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, पूरे नगर को लाइट से सजाया गया है। कन्या भवन के पास नवरात्रि में हर वर्ष नए प्रकार का पंडाल बनाया जाता है। इस बार कन्या भवन में गोकुल धाम सोसायटी का पंडाल भक्तों को काफी पसंद आ रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर भारत का प्रसिद्ध मंदिर रामेश्वरम की तर्ज पर विशाल पंडाल बनाया गया है और यहां के पंडाल को बेहतरीन लाइट से सजाया गया है। पोस्ट ऑफिस रोड में मदुरई का मीनाक्षी मंदिर की थीम पर बना पंडाल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, वहीं हमाल पारा का दुर्गा पांडाल में बनाई गई झांकी लोगों का मन मोह रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article चन्द्रपुर, डोटमा, नगरदा और करही में खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही
Next Article छत्तीसगढ़ ट्रेडिसनल रेस्टलिंग के राजेश कुमार एशिन चैंपियनशिप मे करेंगे भारत का प्रतिनिधितव…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur September 15, 2026
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya September 15, 2026
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH September 15, 2026

Popular Post

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?