सक्ती 20 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में पोषण माह 2024 अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पोषण माह अंतर्गत वजन त्यौहार के तहत आज सक्ती परियोजना के सेक्टर बाराद्वार शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 11 एवं पलाडीकला 3, सेक्टर पोरथा अंतर्गत सुवाडेरा एवं सकरेली सेक्टर के जेठा केंद्र मे जिला महिला बाल विकास अधिकारी , परियोजना अधिकारी मालखरौदा ,परियोजना अधिकारी सक्ती एवं पर्यवेक्षक के साथ संयुक्त भ्रमण कर वजन त्यौहार मेें वजन किए गए बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का सत्यापन किया गया एवं वहां उपस्थित शिशुवती एवं गर्भवती माताओं से पोषण आहार के संबंध चर्चा की गई तथा उन्हें पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देते हुवे जागरूक किया गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 11 में पोषण दिवस का आयोजन किया गया जहां समूह की महिलाएं गर्भवती व शिशुवती माताएं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो के साथ पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन समूह की महिलाए आदि उपस्थित थे। जहां अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या खान-पान रखना चाहिए किस प्रकार से ध्यान रखना चाहिए आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
पोषण माह 2024 अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
