सक्ती, 20 सितम्बर 2024// सक्ती विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत बाराद्वार शहर के वार्ड क्रमांक 1,2,3,8,9,10 एवं वार्ड 11 में कुल दो दुकान रिक्त होने के कारण इच्छुक संस्थाओ से निर्धारित शर्तों के अधीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 7 अक्तूबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु इच्छुक अधिकृत संस्था स्थानीय नगरीय निकाय, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह एवं अन्य सहकारी समिति उक्त निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों में किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा l इस संबंध में नियम एवं शर्त सहित विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 7 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
