Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डिप्टी सीएम शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डिप्टी सीएम शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में हुए शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 05 सितम्बर 2024// उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव नगर पालिका परिषद लोरमी के कबीर भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन किया और सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कि हमारे प्राचीन परंपरा में गुरूजनों का सम्मान रहा है और उन्हें सर्वोपरि स्थान पर रखा गया है। इसीलिए कहा गया है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागंू पांय, बलिहारी गुरू आपने गोविंद दियो बताय। उन्होंने कहा कि शिक्षक माता-पिता के बाद बच्चों में अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का काम करते हैं। मैं सभी गुरुजनों को प्रणाम कर उनका अभिनंदन करता हूं। उन्हांेने शिक्षकों से आग्रह किया कि पौराणिक काल से समाज में जो हमारा मान-सम्मान और गौरव रहा है, उसे और आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने प्रेरित किया।
डिप्टी सीएम श्री साव ने लोरमी के कबीर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने अधोसंरचना मद अंतर्गत कुल राशि 4.7 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से स्वीकृत 80 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, आरसीसी नाली व उसका कव्हर निर्माण, इंटर लाकिंग कांक्रीट ब्लाक कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोरमी नगर पालिका को साफ-सुथरा बनाने के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वाहन एवं अन्य सामाग्रियों की सौगात दी। इनमें 05 नग ई-रिक्शा एवं ट्रेक्टर ट्राली व इंजन, जेसीबी, मिनी टिप्पर, व्हील बैरो आदि शामिल हैं।

कबीर भवन की सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रूपए देने की घोषणा

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि मानस मंच शहर के हृदय स्थल में स्थित है, मानस मंच के जीर्णाद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही अनेक विकास के काम लोरमी के लिए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने लोरमी में लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने की बात कही। डिप्टी सीएम श्री साव ने कबीर भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।

293 विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

- Advertisement -
Ad image

शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में डिप्टी सीएम श्री साव ने 293 विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासकीय व अशासकीय हाईस्कूलों, राज्यपाल द्वारा सम्मानित स्काउट-गाउड एवं शिक्षकों, राज्य-राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़यों को श्री रामचरितमानस, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पुस्तक के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। डिप्टी सीएम श्री साव ने विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुति पर 05 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला, श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article हमे याद रखना चाहिए कि एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक पूरी दुनिया बदल सकते हैं! – रामपाल सिंह
Next Article अवैध खनिज के विरुद्ध खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त दबिश, 7 हाईवा और 4 जेसीबी जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?