Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदेश की सरकार आदिवासी अधिकार, उनके विकास और संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
CHHATTISGARH Raipur
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी
CHHATTISGARH RAIGARH
1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
CHHATTISGARH बिलासपुर
युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट
CHHATTISGARH RAIGARH
JSW पावर प्लांट में साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंची भूपदेवपुर पुलिस साइबर जागृति अभियान के तहत
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रदेश की सरकार आदिवासी अधिकार, उनके विकास और संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 09 अगस्त 2024/ उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तरेगाव जंगल के एकलव्य आर्दश आवसीय विद्यालय परिसर और ग्राम रेंगाखर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, वीर शहीद गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह और धरती आबा बिरसा मुंडा के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ग्राम तरेगांव जंगल में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा का आदिवासी परंपरा की विशेष पहचान फेटा (पगड़ी), कलगी, छिट और तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने आदिवासी अधिकारों और उनके विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आदिवासी संस्कृति की रक्षा और संवर्धन के लिए जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हम सब इस समाज के लोग विश्व आदिवासी दिवस पर एक साथ उपस्थित हुए है यह हमारे आदिवासी समाज के एकता का प्रतीक है। इसी तरह हम 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती पर एक साथ मिलकर स्मरण करेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में समाज के प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अपने समाज को एक जुट रख कर अपने समाज, अपनी परंपरा को बचाएं रखने का प्रयास करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में संचालित सभी आश्रम छात्रावास में जनभागीदारी समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में आश्रम छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों के पालक, जनप्रतिनिधि और बच्चों के माताएं शामिल होंगे। समिति के लिए सदस्यों का चयन प्रारंभ हो गया है। जनभागीदारी समिति आश्रम छात्रावास के व्यवस्थाओं देख रेख करेंगे। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए समाज को एक होकर कार्य करना है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि विशेष पिछड़ी बैगा जन जातियों के युवक और युवतियों के लिए एएनएम, बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैगा समाज के प्रमुख व्यक्ति अपने आसपास युवक और युवतियों को प्रेरित करें और बताए की जो युवक, युवतिया एएनएम, बीएससी नर्सिंग का कोर्स करना चाहते है उसकी पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान ग्राम वासियों ने उप मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों, शिकायत के संबंध में आवेदन किया। उप मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्री संतोष पटेल, श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री बरसती वर्मा, श्री राम किनकर वर्मा, श्री बलदाऊ चंद्रवंशी, श्री झुम्मन चंद्रवंशी, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री संतराम, श्री सुंदर लाल बैगा, एसडीएम बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त सहित जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री लालमनी सोनवानी ने किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article नियद नेल्लानार योजना से छात्र बन रहे आत्मनिर्भर
Next Article बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
CHHATTISGARH Raipur September 14, 2026
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 14, 2026
1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
CHHATTISGARH बिलासपुर September 14, 2026
युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट
CHHATTISGARH RAIGARH September 14, 2026
JSW पावर प्लांट में साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंची भूपदेवपुर पुलिस साइबर जागृति अभियान के तहत
CHHATTISGARH RAIGARH September 14, 2026

Popular Post

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
CHHATTISGARH Raipur
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी
CHHATTISGARH RAIGARH
1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
CHHATTISGARH बिलासपुर
युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट
CHHATTISGARH RAIGARH
JSW पावर प्लांट में साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंची भूपदेवपुर पुलिस साइबर जागृति अभियान के तहत
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?