Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 29, 2024 Uncategorized
Share
4 Min Read

स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष तक रूट एवं बेरिकेटिंग का किया निरीक्षण

रायगढ़, 29 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना आगामी 4 जून को होना है। जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र की व्यवस्था के निरीक्षण हेतु नामांकित सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक आवाजाही हेतु कॉरिडोर में बेरिकेटिंग एवं आवश्यक सुरक्षा संबंधी व्यवस्था समेत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने मतगणना हेतु विधान सभावार बनाए गए मतगणना कक्ष का निरीक्षण करते हुए मतगणना कक्ष में मतगणना टेबलए बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष में व्यवस्थित तरीके से तार की जालियां लगाने एवं बाहर से बेरिकेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय द्वारा तीनों जिलों के पोस्टल बैलेट के गणना हेतु बनाए गए कक्ष के टेबल का अवलोकन भी किया। इस दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री शर्मा ने विधान सभावार प्रत्याशी, गणना एजेंट रूट एवं स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष में मशीनों के मूवमेंट रूट की जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने जानकारी दी कि प्रत्याशियों एवं गणना अभिकर्ता के आवाजाही को सहज बनाने सुरक्षा बलों के साथ विधान सभाओं के गणना कक्ष के अलग प्रवेश द्वार तथा अन्य विधान सभाओं के कॉरीडोर में बेरिकेट्स लगाए जा रहे है। उन्होंने सुरक्षा बलों को निर्देशित किया की बिना प्रवेश पत्र के मतगणना दिवस पर प्रवेश न दिया साथ ही मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मीडिया सेंटर के संबंध में जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बताया गया कि केआईटी कॉलेज परिसर में भवन के सामने मीडिया सेंटर के साथ उद्घोषक कक्ष बनाया जा रहा है। जहाँ पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया को मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान वे मॉनिटरिंग कक्ष भी पहुंचे, अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय एवं सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री शर्मा ने स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरों के लगातार किए जा रहे डिस्प्ले का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बताया कि डिस्प्ले राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और आम जन के अवलोकन के लिए टीवी में लगातार डिस्प्ले किया जा रहा है, जिसका अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निर्धारित स्थल में उपस्थित होकर अवलोकन कर सकते हैं।
इस अवसर पर एआरओ रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक, नायब तहसीलदार श्री हरनंदन बंजारे, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री नायक, श्री फकीर मोहन षडंगी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर जनजागरुकता के लिए मनाया गया मासिका महोत्सव
Next Article धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?