Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर जनजागरुकता के लिए मनाया गया मासिका महोत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर जनजागरुकता के लिए मनाया गया मासिका महोत्सव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 29 मई 2024/ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोड़केल में मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन का उद्देश्य लोगो को माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूक करना है। कार्यक्रम में लगभग 350 महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिविर में सभी की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषकर किशोरियों के एचबी टेस्ट किए गए। हिंडाल्को के सहयोग से 18 पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आज कोडकेल के सभी घरों में मटका इनसिनेरेटर लगाया जाएगा और कोडकेल को शत-प्रतिशत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन अनुकूल पंचायत बनाया जाएगा। कार्यक्रम में रेड डॉट चैलेंज का हिस्सा बनकर सभी लोगों ने इस मुहिम को घर-घर पहुंचाने की शपथ ली। मौके पर 5 बच्चियों को उनके प्रथम माहवारी पर उनका फूलमाला से स्वागत करते हुए पैड भेंट किया गया। ये पूरा अभियान जिला प्रशासन रायगढ़, जनपद पंचायत तमनार और हिंडाल्को प्रबंधन के सहयोग तथा नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ द्वारा पावना टीम के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कोड़केल की सरपंच श्रीमती रमिला सिदार ने अपने गांव को शत-प्रतिशत माहवारी स्वच्छ बनाने हेतु सहयोग के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए नव सृजन टीम और हिडाल्को प्रबंधन की सराहना की। यूनिट हेड हिंडाल्को द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सतत फालोअप की आवश्यकता बतायी और इस कार्यक्रम में जुड़े पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। मोनिका इजारदार ने बताया कि पावना की शुरूआत वर्ष 2021 में की गई थी जो अब पूरे जिले में एक महाअभियान का रूप ले चुकी है। इसकी शुरूआत मुख्य रूप से कोरोना काल में महिलाओं तक पैड पहुंचाने के साथ हुई थी जो अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को 100 प्रतिशत आच्छादन के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे पेलमा माइंस क्षेत्र मिलुपारा के सस्टेनिबिलिटी एवं सीएसआर का सहयोग लेकर 18 ग्राम पंचायतों के 42 गांव व पारा या टोला में बसे कुल 5470 घरों में निवासरत 23175 लोगों जिनमे 11005 महिलाएं, 11150 पुरुष, 794 किशोर व 1020 किशोरियां है। हमारी टीम पावना टीम के साथ मिलाकर 91 मितानिनों, 65 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 14 मिडिल स्कूलों के 53, 7 हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 70 कुल मिलाकर 123 शिक्षकों, 5 एमटी और 49 एएनएम, आरएचओ, सीएचओ का उन्मुखीकरण कर उनके माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
*माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन को लेकर चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान*
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन क्या है, व्यक्तिगत स्वच्छता की आवश्यकता क्यों है, अवशोषकों/पैड के उपलब्धता, सही प्रयोग और उनका उचित निपटान, दर्द निवारण प्रबंधन, एचपीव्ही वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया, पैप स्मीयर टेस्ट, एचबी टेस्ट के विषय में जानकारी, खानपान, रहन सहन और व्यायाम आदि के विषय में लोगों को उन्मुखीकरण अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में महिलाओं में माहवारी स्वच्छता को लेकर अज्ञानता एवं सेनेटरी नैपकीन की उपलब्धता व जानकारी का अभाव के कारण महिलाओं के स्वास्थ पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिये जिला स्तर के एसबीएम टीम एवं एमएचएम नोडल द्वारा महिलाओं की माहवारी स्वच्छता के विषय में जागरूक किया गया एवं सेनेटरी नैपकीन के सबंध में जो भी भ्रांतिया को दूर किया गया।
*कोडकेल में सेनेटरी पैड निर्माण यूनिट की होगी स्थापना*
सेेनेटरी पैड के आमजन तक पहुंचने के लिए सस्ता और बायो डिग्रेडेबल पैड निर्माण हेतु हिंडाल्को के सहयोग से कोडकेल में निर्माण यूनिट की स्थापना की जा रही है। जिसका संचालन स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा की जाएगी जिससे उनके लिए आय का स्त्रोत सृजित होगा। जिसमें मुख्यत: बिरहोर परिवार की दीदियों को चिन्हांकित किया गया है। निर्माण शुरू होने के बाद हर गांव, हर कस्बा, सभी स्कूल, आंगनबाड़ी व मितानिन दीदियों के हित में एक पिंक कार्नर की स्थापना की जाएगी। जहां से लोगों को पैड आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। इसमें अगला कदम मॉडल पंचायत बनाने की ओर होगी, जिसकी शुरुवात कोडकेल से की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article समर कैंप: स्कूली बच्चों ने थियेटर में देखी श्रीकांत बोला की बायोपिक
Next Article मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?