Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खुलासा : घरेलू झगड़े में पति ने साड़ी और तकिये से पत्नी का नाक और मुंह दबाकर किया हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खुलासा : घरेलू झगड़े में पति ने साड़ी और तकिये से पत्नी का नाक और मुंह दबाकर किया हत्या

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

अपराध को छिपाने आरोपी ने महिला के मौत की गढ़ी झूठी कहानी, साइबर सेल और कापू पुलिस ने किया मामले का खुलासा…..

महिला के पति को हत्या के अपराध में कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, कापू के ग्राम बेंदोपानी की घटना…..

रायगढ़। दिनांक 23/05/2024 को थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदोपानी में रहने वाली सावित्री नगेसिया (उम्र 26 साल) के फांसी लगाकर मौत की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को प्राप्त हुई । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया । घटना के संबंध में थाना कापू में मर्ग क्रमांक 36/2024 धारा 174 सीआरपीसी के तहत कायम कर थाना प्रभारी द्वारा संपूर्ण वस्तुस्थिति से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया गया । वहीं कल थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डगभौना में महिला की उसके पति द्वारा मारपीट कर हत्या की घटना सामने आयी जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय को दोनों घटनाओं की बारीकी से जांच कार्यवाही कराने के निर्देश दिया गया । डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा साइबर सेल और कापू पुलिस के साथ नए सिरे से दोनों मामले के प्रार्थी और गवाहों से विस्तृत पूछताछ किया गया । मर्ग 36/2024 की मृतिका सावित्री नगेसिया का पति बिशुन नगेसिया पुलिस को गुमराह करने अलग-अलग बातें बता रहा था । संदेही बिशनु नगेसिया और गवाहों के बयान में विरोधाभाष होने पर संदेही को हिकम्त अमली से पूछताछ किया गया जिसमें संदेही बिशनु नगेसिया ने 22 मई के सुबह पत्नी सावित्री नगेसिया से झगड़ा मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया और घटना का वृतांत बताया ।

*आरोपी बिशुन नगेसिया पिता सहलसाय नगेसिया उम्र 28 वर्ष साकिन बेंदोपानी, थाना कापू जिला रायगढ़* ने बताया कि 21 मई को गांव के भरत पंडो की बारात में अम्बिकापुर गया था । 22 मई को वापस घर आया तो पता चला कि इसकी पत्नी सावित्री बिना बताये घर के 500 रूपये को खर्च कर दी थी । इसी बात पर सुबह बिशुन नगेसिया और सावित्री नगेसिया के बीच झगड़ा विवाद हुआ जिसमें बिशुन नगेसिया ने अपनी पत्नि सवित्री नगेसिया को झापड़ मारा और सावित्री नगेसिया की साड़ी एवं तकिया से मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दिया । घटना के बाद अपराध से बचने आरोपी ने घर और गांववालों को उसकी पत्नी द्वारा घर के म्यार में फांसी लगाने की झूठी बात बताया और थाना कापू में भी पत्नी के फांसी लगाकर फौत होने की जानकारी देकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया था । थाना कापू में मर्ग जांच पर आरोपित बिशुन नगेसिया के विरूद्ध अप.क्र. 68/2024 धारा 302, 201 आईपीसी कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन व साइबर सेल प्रभारी डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर मामले के खुलासा में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, विक्रम सिंह, थाना कापू के एएसआई अशोक राठिया, प्रधान आरक्षक श्याम लाल महंत, राजेंद्र बैक, आरक्षक फिल्मोन लकड़ा, कन्हैया भगत और जुगीत सिंह राठिया की अहम भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मतगणना कर्मियों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन
Next Article चरित्र शंका पर महिला की डंडे से पीटकर पति ने की हत्या

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH September 2, 2026
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya September 2, 2026
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026

Popular Post

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?