सक्ती, 28 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम की उपस्थिति में आज दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के आईटी सेल कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतगणना कार्य के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक, 60 मतगणना सहायक और 60 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई हैl इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम, विधानसभा के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एनआईसी इंजीनियर श्री ऋषि रॉय, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मतगणना कर्मियों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
