Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH
रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” : भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ा गया, 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
अभियान संवेदना” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
सोशल मीडिया पर जिंदगी खत्म करने का वीडियो देख खरसिया पुलिस ने दिखाई तत्परता, रेलवे पटरी के पास युवक को सुरक्षित बचाया
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 14 मई 2024/सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप आयोजित किए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए है। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होेंने जिला स्तर पर समर कैंप आयोजित करने के निर्देश देते हुए समर कैंप में सुदूर क्षेत्रों के स्कूली बच्चों और विशेष रूप से आदिवासी बच्चों को शामिल किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाने कहा।
मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक यादगार अनुभव समर कैंप के जरिए देने हर संभव प्रयास किए जाएं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय समर कैंप में सुदूर क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को शहर भ्रमण के तहत एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक क्षेत्रों का भ्रमण कराने के साथ ही बच्चों को फिल्म दिखाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समर कैंप में बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाए जिससे बच्चे नई विधा सीख सकें, जिसमे खेलकूद प्रशिक्षण, ड्राइंग, डांस, माटी शिल्प, कहानी लेखन, वादन, हस्तलिपि और अन्य प्रशिक्षण दिया जा सकता है। कलेक्टर ने समर कैंप के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समिति बनाकर जिम्मेदारी देने कहा।निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार को कलेक्टर ने जिला स्तरीय समर कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समर कैंप बहतराई स्टेडियम में 21 मई से 9 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के 2 सौ छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
समर कैंप का आयोजन तीन स्तरों पर किये जायेंगे। जो स्कूल स्तर, संकुल स्तर, और जिला स्तर पर आयोजित होंगे। स्कूलों में होने वाला समर कैंप पूर्णतः ऐच्छिक होेगा जिसका समय सुबह 7 बजे से साढ़े 9 के बीच होगा। कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के बच्चे अपनी रूचि के अनुरूप नजदीक के स्कूलों में आयोजित गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेें कैंप आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, प्रभारी शिक्षा अधिकारी पी दासरथी, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त सीएल जयसवाल, शिक्षा विभाग से डॉ. अनिल तिवारी, अजय कौशिक सहायक संचालक, श्रीमती अनुपमा राजवाड़े डीएमसी, एपीसी रामेश्वर जयसवाल, अमित श्रीवास्तव एपीसी समग्र शिक्षा बैठक में मौजूद रहे। जिला स्तरीय समर कैंप के आयोजन के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक व प्राचार्यो की आवश्यक बैठक 15 मई दोपहर 12 बजे प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग में आयोजित की गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सिम्स अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Next Article जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु हो रही लगातार कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH September 23, 2026
रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH September 23, 2026
ऑपरेशन आघात” : भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ा गया, 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 23, 2026
अभियान संवेदना” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 23, 2026
सोशल मीडिया पर जिंदगी खत्म करने का वीडियो देख खरसिया पुलिस ने दिखाई तत्परता, रेलवे पटरी के पास युवक को सुरक्षित बचाया
CHHATTISGARH Kharsiya September 23, 2026

Popular Post

पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH
रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” : भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ा गया, 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
अभियान संवेदना” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
सोशल मीडिया पर जिंदगी खत्म करने का वीडियो देख खरसिया पुलिस ने दिखाई तत्परता, रेलवे पटरी के पास युवक को सुरक्षित बचाया
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?