Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 14 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना हेतु गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां विधान सभावार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। जिसका आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, एआरओ रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक आवाजाही हेतु कॉरिडोर में बेरिकेटिंग एवं आवश्यक सुरक्षा संबंधी व्यवस्था समेत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष में व्यवस्थित तरीके से तार की जालियां लगाने एवं बाहर से बेरिकेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विधान सभाओं के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष में मशीनों के मूवमेंट हेतु आवश्यक बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम से निकलने वाला व्यक्ति गणना कक्ष में पहुंचते तक सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहें, इस दौरान उन्होंने मतगणना के दौरान गणना कक्ष में सीसीटीवी के डिस्प्ले लगाने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रत्याशियों एवं गणना अभिकर्ता के आवाजाही को सहज बनाने सुरक्षा बलों के साथ विधान सभाओं के गणना कक्ष के अलग प्रवेश द्वार तथा अन्य विधान सभाओं के कॉरीडोर में बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रॉग रूम की आवाजाही का निरीक्षण करते स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने मीडिया सेंटर के संबंध में जानकारी ली। केआईटी कॉलेज परिसर में भवन के सामने मीडिया सेंटर के साथ उद्घोषक कक्ष बनाया जाएगा, जहाँ पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया को मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरों के लगातार किए जा रहे डिस्प्ले का अवलोकन किया। गौरतलब है कि स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी सुरक्षा बलों के साथ सीसीटीवी से अनवरत की जा रही है। जिसका डिस्प्ले राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और आम जन के अवलोकन के लिए टीवी में लगातार डिस्प्ले किया जा रहा है, अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता अथवा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित स्थल पर 24&7 उपस्थित रह सकते हैं तथा सीसीटीवी के लाइव फुटेज का अवलोकन कर सकते हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने डाक मतपत्र की गणना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गणना के लिए टेबल कुर्सी सहित सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सेवा कार्य हेतु स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर और यूनिट लीडर्स को किया गया सम्मानित
Next Article दसवीं में प्रिंसी पटैल ने पाए 96.36 प्रतिशत अंक, बढ़या अंचल का मान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 24, 2026
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya September 24, 2026
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH September 23, 2026

Popular Post

डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?