Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किए मतदान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किए मतदान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 4, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मई 2024/सारंगढ़ के बुजुर्ग 90 वर्षीय बिशन रूप अग्रवाल और सरिया के दिव्यांग दीपेश पटेल सहित जिले के चिन्हित कई बुजुर्ग और दिव्यांग ने घर पर मतदान दलों की उपस्थिति में होम वोटिंग 1 और 3 मई को किया। सारंगढ़ के बनियापारा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमन केशरवानी ने महिला होम वोटिंग के माध्यम से अपना मताधिकार का उपयोग की। उन्होंने कहा कि वोट देकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्हें होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। इस हेतु उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित की। इसी प्रकार सुमन केशरवानी की नातिन दिव्यांग पूजा केशरवानी ने आयोग की इस नई व्यवस्था को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंनेे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए इस नई व्यवस्था के फलस्वरूप अब देश का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित नही होगा। होम वोटिंग के जरिए मताधिकार का सपना साकार हुआ। फुलझरिया पारा के दिव्यांग सौरभ केशरवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह सुविधा बहुत लाभकारी है। बिना परेशानी के वे घर पर ही वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं।

मतदान के पश्चात खुशी जाहिर करते हुए सभी के परिजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को घर पर मतदान की सुविधा देने बहुत ही अच्छी पहल है। हालाकि वे पहले मतदान केन्द्रों में मतदान करते थे। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें मतदान अवश्य करना चाहिये। अनेक शारीरिक रूप से अस्वस्थ मतदाताओं ने आसानी से अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान भी होम वोटिंग के माध्यम से उन्हें निर्वाचन में भाग लेने का अवसर मिला था। यह सुविधा मिलने से बुजुर्ग व्यक्तियो को बहुत सहारा मिलता है। मतदाता एवं उनके परिजनों ने निर्वाचन आयोग की इस व्यवस्था को अत्यंत कारगर एवं उपयोगी बताया एवं इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि शारीरिक असमर्थता तथा अति वृद्धावस्था के कारण बूथ तक पहुंचकर मतदान करने में असमर्थ लोगों ने डाक मत से होम वोटिंग के जरिये अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दी। 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजनों ने अपने घर पर ही मतदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग की इस सुविधा पर खुशी जताई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के हर एक नागरिक को मतदान में शामिल होने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु होम वोटिंग की सुविधा प्रारंभ की है, जिसका लाभ शारीरिक असमर्थता एवं वृद्धावस्था के कारण मतदान केन्द्र तक पहुँच पाने में असमर्थ अनेक बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाता को मिल रहा है एवं वे अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर पा रहे हैं। चिन्हाकिंत बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग किया

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार, गिरीश पंकज को दिया कलेक्टर की पाती और किया मतदान का आग्रह
Next Article अपर कलेक्टर ने टेमरी व पंडरभट्टा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?