रायपुर 04 मई 2024/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गौरव सिंह आज वरिष्ट पत्रकारों के यहां पहुॅचे और मतदान के लिए आग्रह किया। कलेक्टर आज सुबह वरिष्ट पत्रकार एवं सांध्य दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक श्री सुनील कुमार के घर गए और उन्हे और उनकी श्रीमती पत्नी रेणु महेश्वरी को कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान का आग्रह किया। श्री सुनील कुमार ने कलेल्टर की इस पहल की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री गिरीश पंकज के घर भी कलेक्टर श्री सिंह गए और कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान का आग्रह किया। श्री गिरीश पंकज ने कहा यह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त से अविनाश मिश्रा जिला पंचायत सीइओ श्री विश्वदीप जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मति निशा मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार, गिरीश पंकज को दिया कलेक्टर की पाती और किया मतदान का आग्रह
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
