मुंगेली 19 अप्रैल 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के स्ट्रांग रूम में स्टाम्प एवं टिकटों तथा संधारित विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कोषालय अधिकारी श्री महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के अनुसार कलेक्टर को वर्ष में एक से दो बार कोषालय का निरीक्षण करना होता है। इसी तारतम्य में उनके द्वारा आज जिला कोषालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया वार्षिक निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
