Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदाताओं को जागरूक करने राजस्व विभाग द्वारा निकाली गई मशाल रैली
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदाताओं को जागरूक करने राजस्व विभाग द्वारा निकाली गई मशाल रैली

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 19 अप्रैल 2024// लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव की अगुवाई में राजस्व विभाग द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर से मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता स्लोगन संबंधी तख्ती अपने हाथों में लेकर नारा लगाते हुए मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। यह रैली जिला कलेक्टोरेट परिसर से शुरू होकर ग्राम करही के हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। जहां आकर्षक स्वरूप में रंगोली बनाई गई। कलेक्टर और अधिकारियों ने सुंदर रंगोली के ऊपर सजे दीप को प्रज्वलित कर ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया। कलेक्टर ने वहां उपस्थित लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर 07 मई को देश हित में मतदान करने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वीप के तहत अलग-अलग तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें विभिन्न वर्ग, समुदाय, संगठन के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी की सहभागिता से हम निश्चित ही शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सभी मतदाता जागरूक है, जरूरत है मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार प्रयोग करने की। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता की अपील की। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि मुंगेली विधानसभा अंतर्गत कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशाल रैली और दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया, जो सराहनीय है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से स्वीप में लोगों की सहभागिता दिखाई दे रही है, इससे हम शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य जरूर हासिल करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि मशाल रैली और दीपोत्सव के दौरान लोगों में जो उत्साह देखने को मिला, यही उत्साह मतदान दिवस को भी होना चाहिए। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान सबसे महत्वपूर्ण है। इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में सत्यम बालिका मानस मंडली द्वारा ‘‘चलो दीदी, चलो बहिनी वोट देहे जाबो, पारा-पड़ोसी ल संग म ले जाबो’’ गीत के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र पैकरा ने सुंदर गीत के जरिए संदेश दिया कि लोकसभा निर्वाचन में एक बार मतदान से चुकने पर 05 साल का इंतजार करना पड़ता है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिया है, इसका प्रयोग अवश्य करें। राजस्व विभाग के पटवारी श्री अतुल केशरवानी ने मतदाता जागरूकता गीत के जरिए समा बांधा। कार्यक्रम के समापन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मानस मंडली के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोरमी एसडीएम श्री गिरधारी लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कड़ी सुरक्षा के बीच बीजापुर में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
Next Article कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया वार्षिक निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?