सक्ती, 17 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया ने किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत् 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के 125 धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं के साथ किसानों का धान क्रय किया जा रहा है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। जिस पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए किसान श्री श्यामसुन्दर चन्द्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है l
भोथिया तहसील के धान खरीदी केंद्र खजुरानी में धान विक्रय करने आए किसान श्री श्यामसुन्दर चन्द्रा ने केंद्र में 57.60 क्विंटल धान बेचा। किसान श्री चन्द्रा ने बताया कि धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से अब लंबी कतारों से बचाव हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो शासन की बहुत ही सराहनीय पहल है l
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार-किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा
9770597735
