Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर 25 नवम्बर 2023/विधानसभा चुनाव के लिए 03 दिसंबर को मतगणना का कार्य कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सुबह 08 बजे से शुरू होगा। विधानसभावार 14 टेबलों में मतगणना की जाएगी। इस प्रकार कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गणना 84 टेबलों में की जाएगी। डाकमतपत्रों की गणना के लिए सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 17 टेबल लगाएं जाएंगे। मतगणना स्थल पर मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित होगा। मीडियाकर्मियों को केवल मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना ड्यूटी में लगे सुपरवाईजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को इस संबंध में आज शहर के मल्टीपरपज स्कूल में प्रशिक्षण में दिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने मतगणना के दौरान किये जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी प्रशिक्षण में दी। श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अच्छे से आत्मसात कर लें ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से मतगणना का कार्य करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन से प्रारूप में जानकारी देनी है। इस संबंध में विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहुलओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाकमत पत्रों की गणना सहित अन्य विषयांे पर प्रकाश डाला गया। जिले में मतगणना का कार्य तकरीबन 500 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संपादित कराया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर जो राजपत्रित अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में एक माइक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगों को अलग-अलग रंगों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार ईटीपीबीएस के लिए विधानसभावार एक-एक टेबल अर्थात कुल 6 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र और मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को ही टेबल की जानकारी दी जाएगी। यह दोनों प्रक्रियाएं ऑब्जर्वर की मौजूदगी में रैण्डेमाईजेशन के जरिए होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विवाहिता से अनाचार, पीड़िता थाना चक्रधरनगर में दर्ज करायी दुष्कर्म की रिपोर्ट
Next Article उपचारात्मक शिक्षण एवं छात्रवृत्ति के संबंध में बीईओ तथा प्रिंसीपल की समीक्षा बैठक आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?