मोहला 10 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में आदर्श आचार संहिता क्रियाशील होने के साथ ही संपत्ति विरूपण के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आदर्श आचार संहिता क्रियाशील होने के तत्काल बाद संपत्ति विरूपण के तहत शासकीय एवं निजी संपतियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दिवस 9 अक्टूबर को जिले में कुल 1648 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत शासकीय संपत्ति पर 1208 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह निजी संपत्ति पर 440 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इनमें शासकीय संपत्तियों में 401 वॉल राइटिंग, 470 पोस्टर्स, 155 बैनर्स एवं 182 अन्य प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इस तरह से शासकीय संपत्ति पर 1208 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह निजी संपत्तियों में वॉल राइटिंग के तहत 288 प्रकरणों पर 79 पोस्टर्स 61 बैनर एवं 12 अन्य प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इस प्रकार से निजी संपत्तियों में 440 प्रकरण पर कार्रवाई की गई है।
संपत्ति विरूपण के तहत 1648 प्रकरणों पर की गई कार्रवाई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
