Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 4, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय नगर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय द्वारा किया गया । इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त पार्षद गण के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त नोडल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

लोकार्पण अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जी ने कहा नवीन भवन की अरसे से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए इसकी स्वीकृति के लिए प्रयास किया गया । आज इसका लोकार्पण किया गया है । स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण होने से क्षेत्र वासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलने से लोगों इसका सीधा लाभ उठा सकेंगे । प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ जन जन तक पहुँचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। क्षेत्र के नागरिकों लिए भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और हम हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी अब भी लगातार प्रयासरत है। नए मेडिकल कॉलेजों से लेकर गांवों में स्वास्थ्य केंद्र तक तैयार हो रहे हैं। इस भवन के निर्माण और लोकार्पण के बाद आशा है कि स्थानीय जनता को समुचित चिकित्सा उपलब्ध होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी, ने जानकारी देते हुए बताया सीजीएमएससी के मार्गदर्शन में कोणार्क एजेंसी के द्वारा 61.96 लाख रुपए में भवन का निर्माण किया गया है । कार्यपालक अधिकारी निशांत सूर, सहायक अभियंता ऋषभ सिंह एवं अभियंता शशांक तिवारी के सुपरविजन में भवन का निर्माण किया गया है । इस भवन में ओपीडी की सुविधा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम को 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रदान की जाएगी । सैंपल कलेक्शन के लिए 10 से 1 बजे और शाम को 5 से 8 तक दिया जाएगा । सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है । नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अंतः रोगी विभाग, बाह्य रोगी विभाग, दवा वितरण केंद्र, गर्भवती पंजीयन जांच एवं टीकाकरण, शिशु पंजीयन एवं टीकाकरण, रक्त जांच की सुविधा, प्रसव की सुविधा, एक्स-रे सुविधा, हमर लैब के माध्यम से जांच, परिवार नियोजन एवं परामर्श के साथ-साथ आपातकालीन सुविधा 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध रहेगी कराई जाएगी। क्षेत्र में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता भी इस केंद्र के माध्यम से दी जाएगी ।

इस अवसर पर श्री वीरेंद्र सिंह, श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री योगेश दीक्षित, वार्ड अध्यक्ष डीडी नगर श्री नंदकुमार तिवारी, श्री सुमित मोहन मिश्रा, श्रीमती छाया, श्री शरद अग्रवाल, श्री संदीप कटारिया, श्री संदीप सिरमौर, श्री मनीष ठाकुर, श्री संजीव नायडू, श्री सुशील अग्रवाल, श्री शिरीष मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, श्री रणजीत सिंह, डॉ.आरती उपाध्याय, डॉ रामेश्वर सोनवानी, डॉ. उमाकांत, समर्थन संस्था के मनीष कुमार झा, डीडी नगर क्षेत्र की मितानिन एवं डॉ, प्रणव वर्मा के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के साथ सीएमएचओ कार्यालय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजर वार, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सिंह, अनुराग ठाकुर, शहरी डाटा मैनेजर अनुराधा तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे एवम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर प्रणव वर्मा एवम समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों के हित में बड़ा फैसला
Next Article आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी…खरसिया विधानसभा क्षेत्र से विजय जायसवाल पर जताया भरोसा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?