Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बैरिस्टर साहब के एकता, सरलता, भाईचारा और समानता के गुणों को सभी को अपनाना चाहिए – डॉ. चरणदास महंत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बैरिस्टर साहब के एकता, सरलता, भाईचारा और समानता के गुणों को सभी को अपनाना चाहिए – डॉ. चरणदास महंत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 18, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 17 सितम्बर 2023/छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 67 वीं पुण्य स्मृति में दो दिवसीय स्मृति समारोह का शहीद स्मारक परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आज शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार के परिजनों एवं बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ विभिन्न विधाओं में प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति प्रत्र एवं मोमेन्टो एवं खेल सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने जो त्याग और बलिदान दिया है आज उसे समझने का दिन है। छत्तीसगढ़ शासन बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि को राज्य और देश के प्रति किये गए योगदान के लिए मनाती हैं। हम सब को उन्हें याद करना चाहिए उनके चरित्र को समझते हुए अपनाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के लोगों में एकता, भाईचारा, सरलता, समानता और सहजता है इसी कारण हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों को देश-विदेश में छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया कहा जाता है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष श्री देवेश सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में एक सूत्र में पिरोया था हमें उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके सद्गुणों को अपनाना चाहिए। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुत्री डॉ रत्नावली सिंह ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्वतंत्रता आंदोलन में दिए योगदान को याद करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला श्री भगवानदास गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा श्री जय थवाईत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्री रमेश पैगवार, सदस्य खाद्य आयोग श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड श्री नारायण खण्डेलिया, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष श्री ब्यास नारायण कश्यप, एस पी श्री विजय अग्रवाल, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, इंजी रवि पांडेय ,अध्यक्ष बैरिस्टर अकादमी श्री देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा, श्री सतीश सिंह, श्री रफीक सिद्दीकी, श्री गुलजार सिंह, श्री विजय बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक
Next Article मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?