बिलासपुर, 13 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज पुराना संयुक्त कार्यालय स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय के सभी शाखाओं में विभिन्न फाईलों, पासबुक, सर्विस बुक सहित अन्य रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया और सभी पंजियों को अपडेट रखने कहा। इसी क्रम में कलेक्टर ने सभी फाईलों एवं रिकार्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी कल्याण के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बैनर्जी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
