मुंगेली 12 सितम्बर 2023// कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने गत दिवस जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में 21 स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बधाई और शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर प्रगति करने की बात कही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई, स्वच्छता, संक्रमण, नियंत्रण, जैव अपशिष्ट प्रबंधन, सहयोगी सुविधायें, हर्बल गार्डन एवं अन्य कार्यों में बेहतर क्रियान्वयन करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। जिसके तहत 21 स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन प्रमाणित स्वास्थ्य संस्था हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कोदवाबानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खपरीकला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरभट्ठा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. सोनाली मेश्राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना: कलेक्टर ने 21 स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
