Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर, 12 सितम्बर 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मंथन सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग तीन घण्टे तक बड़ी इत्मीनान के साथ तकलीफों को सुनकर समस्याओं का निदान किया। कलेक्टर ने कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजी में लेते हुए निराकरण के लिए अफसरों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों और किसानों से चर्चा कर उनके फसलों की ताजा हालात, कीट प्रकोप एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी भी ली।
कलेक्टर ने मस्तुरी विकासखण्ड के जुहली गोठान में कार्यरत दुर्गा महिला समूहों के विभिन्न विभागों पर बकाया राशि के जल्द भुगतान के निर्देश कृषि विभाग को दिए। लगभग साढ़े 5 क्विंटल वर्मी खाद का बकाया का भुगतान साल भर से नहीं हो सका है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा बाई के नेतृत्व में महिलाओं ने जनदर्शन में आज कलेक्टर से मिलकर राशि दिलाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप संचालक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खैरा डंगनिया की दिव्यांग दम्पत्ति श्री राधेश्याम सूर्यवंशी ने आजीविका के लिए कपड़े की दुकान खोलने के लिए लोन की मांग की। कलेक्टर ने उनका आवेदन लीड बैंक मैनेजर को सौंपते हुए बैंक से लोन दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम डिन्डोल के ग्रामीणों ने तीन साल से अधूरे पड़े मुक्तिधाम को जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच कर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति द्वारा नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर रंजना रजक ने मातृत्व अवकाश अवधि का वेतन प्रदान करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि 1 मई से वह मातृत्व अवकाश पर हैं। लेकिन तनख्वाह नहीं दी जा रही है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम खोन्घरा प्राथमिक स्कूल एक शिक्षकीय है। ग्रामवासियों ने बेहतर शिक्षण के लिए एक और शिक्षक की मांग की है। कलेक्टर ने डीईओ को परीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। बिल्हा ब्लॉक के उच्चभठ्ठी पंचायत के आश्रित ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निपनिया को अलग पंचायत बनाने की मांग की। कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करने एसडीएम को निर्देशित किया है। मस्तूरी तहसील के ग्राम पथरटाल के किसान साथू सिंह को रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। लगभग 14 डिसमिल उनकी निजी भूमि जोंधरा रोड से इटवा मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तुरी को आवश्यक कार्रवाई कर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करने को कहा है। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर आवास निर्माण के लिए कलेक्टर को आवेदन किए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राज्य के 10 हजार आंगनबाड़ी केन्द्र मॉडल केन्द्र के रूप में हो रहे विकसित
Next Article जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने पदभार संभाला

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?