सक्ती :- जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
दिनांक 30.04.2026 को मसनिया मेन रोड, NH-49 पर की गई चेकिंग के दौरान निम्नलिखित वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया:
-
शेख फारूख (उम्र 31 वर्ष), निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती
वाहन क्रमांक: CG 11 AK 6677 -
शिव शंकर चौहान (उम्र 23 वर्ष), निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती
वाहन क्रमांक: CG 04 QE 0802 -
राहुल साहू (उम्र 36 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, कोरबा
वाहन क्रमांक: CG 11 AC 5483
उक्त मामलों में पंचनामा तैयार कर वाहनों को मौके पर जप्त किया गया तथा चालकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात सभी आरोपियों को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत सभी चालकों पर ₹35,000 (पैंतीस हजार रुपये) का अर्थदंड लगाया गया।
अपील
जिला सक्ती यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

