Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्वीप कार्यक्रम के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय कैंपस 2 में किया गया भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » स्वीप कार्यक्रम के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय कैंपस 2 में किया गया भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्वीप कार्यक्रम के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय कैंपस 2 में किया गया भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 27, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231027 WA0029

खैरागढ़ 27 अक्टूबर 2023।सामान्य निर्वाचन 2023 के सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से सुव्यवस्थित मतदाता एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा एवं संयुक्त कलेक्टर एवं स्वीप की नोडल अधिकारी श्रीमति आभा तिवारी की उपस्थिति में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय कैंपस 2 में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु खैरागढ़ के “एके पहचान शत प्रतिशत होही मतदान” के थीम पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान

img 20231027 wa00325574180390980635372विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने लोगो को मतदान के प्रति जागरूक होने गायन, वादन, नाटक आदि मनमोहक प्रस्तुति के मध्यम से मतदान करने की अपील की। साथ ही कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अनाज के दानों से आकर्षक रंगोली बनाकर ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बिहान की महिलाओ द्वारा प्रदर्शनी हेतु लाए गए पारंपरिक व्यंजनों और फोटो एग्जिबिशन का निरीक्षण कर अवलोकन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर के द्वारा व्हाइट बोर्ड में हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूक करने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में संपूर्ण जिले से बिहान समूह की दीदी एवं जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम में आये महाविद्यालय के छात्रों एवं आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुये कहा की खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, (स्वीप) चलाया जा रहा है। यह मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार- प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप गतिविधियां संचालित होने से शतप्रतिशत मतदान हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है, साथ 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले की खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ (आंशिक) विधानसभा में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही मतदान स्थलों पर दिव्यांग जनों, वरिष्ठ नागरिकों की पहुंच सुगम बनाने की व्यवस्था की जा रही है। अभियान के तहत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन समुदाय एवं ग्रामीणों में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने बिहान समूह की दीदी एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं को शपथ दिलाई की “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण
आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्कूल के छात्र छात्राओं, युवा, बुजुर्ग, पुरुष, महिला सहित सभी वर्ग के लोगों को मताधिकार के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के अधिकार हेतु जागरूकता दिखाई “आओ हम सब मिलकर मतदान करें मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें” का नारा लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे जोश के साथ भाग लिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले मे शत प्रतिशत मतदान के लिए स्कूल के छात्र छात्राओं, युवा, बुजुर्ग, पुरुष, महिला सहित सभी वर्ग के लोगों को मताधिकार के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231027 WA0024 हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे
Next Article IMG 20231027 WA0033 व्यय प्रेक्षक ने किया मदिरा दुकान छुईखदान का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 3, 2026
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 3, 2026
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 2, 2026
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया March 1, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?