बीजापुर 14 मार्च 2024- आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत रखते हुए 13 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में सेक्टर आफिसर एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सेक्टर आफिसरों के दायित्व, ईव्हीएम मशीनों का कार्यप्रणाली, सीलिंग एवं सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रियाओं के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर श्री कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण गवेल एवं मास्टर ट्रेनर श्री सीके रंहगडाले उपस्थित थे।
सेक्टर अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
