रायगढ़। बुधवार की सुबह कमिश्नर चंद्रवंशी सहित निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 26 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने वार्ड वासियों से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने की बात कही।
वार्ड क्रमांक 26 चिकन फार्म जिला पंचायत के सामने से निरीक्षण शुरू हुआ। इस दौरान गांधीनगर, पूर्व पार्षद गली, जिला पंचायत गली, टीवी टावर के पीछे, कृष्णा नगर आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पर हुए निर्माण कार्य को भी देखा गया। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने वार्ड में टैक्स कलेक्शन की स्थिति की जानकारी भी ली। लोगों से टैक्स जमा करने संबंधित चर्चा की और टैक्स समय पर जमा करने की अपील की। करारोपण संबंधित परीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान करारोपण में वार्ड के आर आई श्री राजेश दास बैरागी के द्वारा अनियमितता मिल, जिसपर करण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह वार्डवासियों से चर्चा करते हुए कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग देने, समय पर यूजर चार्ज जमा करने और अपने घरों के समान अपने आसपास की सफाई रखने, कचरा सिर्फ रिक्शा वाहनों को देने हैं और कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता, राजस्व विभाग, जल विभाग, सफाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सूखा एवं गीला कचरा दें अलग-अलग-कमिश्नर चंद्रवंशी
