Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240424 WA0013

रायगढ़, 24 अप्रैल 2024/ बुधवार की दोपहर कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में सेक्टर ऑफिसर एवं उनके सहयोगी कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के कमीशनिंग कार्यों को सावधानीपूर्वक करें एवं प्रशिक्षण में किसी भी तरह की शंका होने पर उसे मास्टर्स ट्रेनर्स से पूछकर समाधान करें।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मशीनों की कमीशनिंग के दौरान संबंधित हाल में मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक गजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कमीशनिंग हाल से किसी भी तरह के कागज सहित सामान अपने साथ लाना भी वर्जित होगा। इन बातों का सभी सेक्टर ऑफिसर और उनके सहयोगी कर्मचारी विशेष ध्यान रखेंगे। इस दौरान उन्होंने मशीनों की एसेंबलिंग तकनीक, चालू करने और बंद करने से लेकर सीलिंग सहित विभिन्न पहलुओं की सुक्षमता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी सेक्टर ऑफिसरों को पूर्व में मशीनों में आए संभावित खराबी और उसके समाधान संबंधित सूची सभी सेक्टर ऑफिसर को उपलब्ध कराने की बात कही।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने ईवीएम और वीवीपैट कमिशनिंग के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से ईवीएम मशीनों दूसरा रेण्डमाइजेशन होगा। इसमें मशीनों को मतदान केंद्रों के अनुसार आबंटन किया जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल प्रात: 10 बजे से विधानसभा रायगढ़, खरसिया, लैलूंगा के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की कमीशनिंग केआईटी कालेज में और धरमजयगढ़ विधानसभा का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धरमजयगढ़ में ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग होगी। इस दौरान उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर्स को प्रात: 9 बजे तक यथास्थिति केआईटी एवं डाइड धरमजयगढ़ में पहुंचने के निर्देश दिए। कमीशनिंग में किसी भी तरह की लापरवाही होने से सेक्टर ऑफिसर्स के साथ मतदान दलों को परेशानी होगी। किसी भी तरह की गलतियां न हो इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण को अच्छी तरह से आत्मसात करें और मशीनों को चालू करने बंद करने, कनेक्ट करने, सिलिंग करने से लेकर एड्रेस टैग लगाने संबंधित छोटी सी छोटी बातों को ध्यान दे और अपनी डायरी में नोट करें। प्रशिक्षण के दौरान बैलेट यूनिट को खोलने, मतपत्र सेट करने, सिलिंग करने, वीवीपैट में पेपर रोल लगाने, बैटरी लगाने, कंट्रोल यूनिट से बैलेट यूनिट और वीवीपैट को कलेक्ट करने, बीयू की थम सील को 01 पर रखने, बैलेट यूनिट पर पींक सील लगाने, वीवीपैट के लाक और अनलॉक की श्रेणी पर ध्यान देने संबंधित ईवीएम व वीवीपैट मशीन के संपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी पावर पाइंट प्रजेन्टेशन और वीडियो के माध्यम से जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल एवं श्री विकास रंजन सिन्हा द्वारा दी गई। प्रशिक्षण में सभी विधानसभा के सेक्टर ऑफिसर और उनके सहयोगी कर्मचारी उपस्थित थे।
*सेक्टर अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। विधानसभा के दौरान कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर वोटर पर्ची बांटने के कार्यों की अनुपातिक जांच करने के निर्देश दिए। इसी तरह सभी सेक्टर ऑफिसर को उनके क्षेत्रों के भौगोलिक परिस्थितियों को बेहतर तरीके से जानने और उसके हिसाब से अपने रहने के स्थान चयन करने एवं मतदान के दिन समय-सीमा में मशीनों को बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240424 WA0012 खरसिया के ग्राम रजघटा में पंडित दीपक कृष्ण महाराज सुनाएंगे श्रीमद् भागवत की कथा
Next Article IMG 20240424 WA0014 विधायक उमेश पटेल खरसिया में ‘श्री हनुमान जन्मोत्सव’ में शामिल हुए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti June 9, 2026
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया June 8, 2026
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला June 8, 2026
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti June 6, 2026
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया June 6, 2026

Popular Post

IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?