Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जिम्मेदारी के साथ मतदान करना जरूरी – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260220114447
खरसिया के भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH खरसिया
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जिम्मेदारी के साथ मतदान करना जरूरी – कलेक्टर

सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जिम्मेदारी के साथ मतदान करना जरूरी – कलेक्टर

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240409 WA0040

मुंगेली 09 अप्रैल 2024// जिला चिकित्सालय में ‘‘हमारा गौरव हमारी शान, शत-प्रतिशत करें मतदान’’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को 07 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कार्यक्रम में मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले में लोगों के बीच जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह त्यौहार पांच साल में एक बार आता है। यदि हम जिम्मेदार सरकार चाहते हैं तो हमें जिम्मेदार वोटर भी बनना पड़ेगा और निर्वाचन दिवस को मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना पड़ेगा। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें सामाजिक आर्थिक स्वतंत्रता दी है, वोट के माध्यम से हमें संवैधानिक रूप से बराबरी का अधिकार मिला है, जिसका प्रयोग हमें सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गर्भवती महिलाएं वोट देने जाएंगी, तो इससे दिव्यांग और युवा मतदाता सहित अन्य मतदाता भी वोट देने जाने के लिए प्रेरित होंगे।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों में गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने में सुगमता हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी। मतदान के लिए लंबे लाइन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वीप सेल का गठन किया है, जिसके माध्यम से हर समुदाय, हर वर्ग के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों में सभी अधिकारी-कर्मचारी बढ़-चढ़ हिस्सा ले रहे है और मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ के संकल्प का स्मरण कराते हुए गर्भवती और शिशुवती महिलाओ को 07 मई को होने वाले चुनाव में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी निभाने की अपील की और कहा कि मतदान अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है, इसका प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि मुंगेली जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करना है, लेकिन हम इस अभियान में तभी सफल होंगे, जब आप सभी लोग पूर्ण सहभागिता निभायेंगे। मतदान करना कार्य नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। ये कहने को एक वोट हो सकता है, लेकिन यह सभी का भविष्य निर्धारित करेगा। उन्होंने ‘‘जिला प्रशासन ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान कराना है’’ का संदेश देते हुए कहा कि कोई भी गर्भवती और शिशुवती माताएं मतदान करने से वंचित नहीं होना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करना है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एम. के. राय ने ‘‘मतदान करने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ का संदेश दिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित रहे।

503 गर्भवती महिलाओं का किया गया प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण

जिला चिकित्सालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 503 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 17 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं, मितानीनों एवं बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रंृखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी ली गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240409 WA0039 स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी
Next Article download 1 बाल विवाह करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260220114447
खरसिया के भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH खरसिया February 20, 2026
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026

Popular Post

IMG20260220114447
खरसिया के भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?