मुंगेली-उपमुख्यमंत्री अरूण साव और पंचायत मंत्री विजय शर्मा द्वारा विशेष संधारण पखवाड़ा अभियान चलाकर एक माह में सड़को को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश दिये गये है। जिसके परिपालन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा जिले के समस्त सड़कों का संधारण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है इस संबंध में कुछ दिन पहले ही विभाग के अधीक्षण अभियंता वरूण राजपूत ने संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया है जिले के पीएमजीएसवाई योजना के कई सड़को का संधारण कार्य प्रगति पर है विभाग के कार्यपालन अभियंता के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता, उप अभियंता, द्वारा सड़को का मरम्मत कार्य मौके पर जाकर त्वरित गति से कराया जा रहा है।
सड़कों का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में त्वरित गति से हो रहा संधारण कार्य
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
