सक्ती 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर चांपा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने आज सक्ती जिला अंतर्गत बाराद्वार, मसनियाकला सहित अन्य विभिन्न स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का निरीक्षण किया l उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल द्वारा संधारित किये जाने वाले रजिस्टर का अवलोकन करते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए l इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर जाँच करते हुए त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है l निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l
व्यय प्रेक्षक ने जिले के बाराद्वार, मसनियाकला सहित अन्य विभिन्न स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का किया निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
