Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विधान सभा में अनुपूरक अनुदान मांगों पर विधायक उमेश पटेल ने बताया सरकार का कुशासन…कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जमकर प्रहार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विधान सभा में अनुपूरक अनुदान मांगों पर विधायक उमेश पटेल ने बताया सरकार का कुशासन…कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जमकर प्रहार

विधान सभा में अनुपूरक अनुदान मांगों पर विधायक उमेश पटेल ने बताया सरकार का कुशासन…कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जमकर प्रहार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read
IMG 20241219 WA0041

रायपुर/19 दिसंबर 2024/विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान 17 दिसंबर 2024 को सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान की अनुदान मांगों पर चर्चा में विपक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विष्णु देव सरकार के एक वर्ष के कुशासन पर जमकर प्रहार करते हुए विभिन्न असफलताओं को सदन में बताया। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो एक नारा दिया गया था। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी को तब के हमारे विपक्ष के साथियों द्वारा और नारों की तरह मॉक किया जाता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है तो कानून व्यवस्था के नाम पर विष्णु सरकार की चार चिन्हारी है। जिसमें पहली चिन्हारी बलौदा बाजार की घटना, दूसरी चिन्हारी बलरामपुर की घटना, तीसरी चिन्हारी सूरजपुर की घटना और चौथी चिन्हारी कवर्धा की घटना है। विधायक पटेल ने आगे कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कलेक्टर एस.पी. आफिस को जला दिया गया जो सरकार के लिए शर्मशार की घटना है। कलेक्टर और एस.पी. आफिस को जला देना एक संदेश है कि शासन के उपर लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। बलराम की घटना में एक एडिशनल एस.पी. रैंक के अधिकारी को महिलाएं चप्पल से मार रही है, उस पर पत्थर फेंक रही है और वह जूझ रही है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की पहली घटना हुई है कि लोग किसी अधिकारी को मार रहे हैं। इसी तहर सूरजपुर में एक एस.डी.एम. भाग रहा है और लोग उसको मारने के लिए दौड़ा रहे हैं। यह भी छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली घटना है। कुशासन का अगला चिन्हारी कवर्धा है जहां का हाल बेहाल हैं जहां कितनी सारी घटना हो चुकी है। एक आदमी को जिंदा जला दिया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह भी पहली घटना है कि किसी व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। आदिवासियों की हत्या कर दी जाती है। एक मां बेटी की हत्या जो जाती है और तो और थाना के सामने बज रहे डी.जे. को पुलिस द्वारा बंद करवाने पर वहां के टी.आई. और सिपाही को लाईन अटैच कर दिया जाता है। विधायक पटेल ने कहा कि इस कानून व्यवस्था पर इस प्रकार के घटनाओं से चार चिन्हारी के रूप में सरकार की एक साल की कुशासन की उपलब्धि है। विधानसभा में अनुदान मांगो पर चर्चा रहा था और अधिकारी दीर्घा से अधिकारी नदारद थे इस पर विधायक पटेल ने कहा कि यदि सदन में अधिकारियों को आवश्यकता नही है तो अधिकारी दीर्घा हटवा दीजिए और इस पर माननीय अध्यक्ष से व्यवस्था की मांग की। इस पर सदन में गहमा गहमी हो गई और अंत में माननीय अध्यक्ष को अधिकारियों की उपस्थिति का व्यवस्था देना पड़ा तब जाकर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। चर्चा के दौरान विधायक पटेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति चल रहा है जिसके कारण कई प्रकार की घटनाएं हो रही है सारंगढ़ विधानसभा में विधायक पति के खिलाफ गलत ढ़ंग से एफ.आइ.आर. हो जाता है और इसी दमनकारी नीति के तहत छत्तीसगढ़ के लिए धान खरीदी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें प्रदेश के राईस मिलर्स भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करते हैं परन्तु उनके मिलों को सील किया जा रहा है। डराया धमकाया जा रहा है और उनके हड़ताल को तो दबावपूर्वक बंद कराया जा रहा है यह सरकार के दमनकारी नीति का उदाहरण है। जिससे विधायक पटेल ने आशंका जताया कि इस प्रकार की कार्यवाही राईस मिलरों के खिलाफ किया जाएगा तो मिलर क्षमता से कम डी.ओ. कटवाएंगे और धान का उठाव कम होगा जिससे सोसायटियों में धान जाम हो जाएगा फिर धान खरीदी का कार्य बहुत मुश्किल हो जाएगा। आगे कहा के राईसमिलरों के साथ सरकार को चाहे वह मुख्यमंत्री हो यह विभागीय मंत्री हो उनके साथ बैठकर बीच का रास्ता निकालना चाहिए जिससे राईस मिलरों को किसानों को और अन्य लोंगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान आगे कहा कि प्रदेश में रेत उत्खनन का हाल बेहाल है। सरकार द्वारा इसी विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के लिए मुफ्त में रेत देने का घोषणा किया गया था परन्तु हाल यह है कि उस घोषणा को आज तक सरकार द्वारा पूरा नही किया गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मुफ्त में रेत पाने की आस लगाए बैठे हुए हैं। अवैध रेत उत्खनन से प्रदेश का हाल बेहाल है।अपने क्षेत्र के एक अनाधिकृत रेत घाट लेबड़ा का उदाहरण देकर बताया कि वहां रोज सैकड़ो ट्रेक्टर अवैध रेत उत्खनन करते हैं जिससे आसपास के गांवों को ट्रेक्टरों के आवक जावक से दुर्घटना का डर बना रहता है जिसकी शिकायत क्षेत्र के गांव के लोग माईनिंग विभाग, एस.डी.एम. से लेकर कलेक्टर तक किए परन्तु कुछ कार्यवाही नही हुआ। लोंगो का जो डर था वह हो भी गया एक आदिवासी लड़के की मृत्यु रेत उत्खनन करने वाले ट्रेक्टर से हो गया इसके बावजूद भी उत्खनन किसके शह पर हो रहा है यह प्रश्न चिन्ह है। इस प्रकार विधायक पटेल ने सरकार के एक साल के कुशासन को बताया। चाहे वह कानून व्यवस्था, धान खरीदी, अवैध रेत उत्खनन सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के माध्यम से सरकार को घेरा। सदन में गहमा-गहमी का माहौल रहा परन्तु विधायक पटेल ने अपने तार्किक उद्बोधन में सरकार की विफलताओं को गिनाया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241219 WA0040 खरसिया में आगजनी कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदले की रंजिश में वाहन जलाने की साजिश
Next Article IMG 20241220 WA0017 राजस्व का प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 3, 2026
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 3, 2026
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 2, 2026
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया March 1, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?