बेमेतरा 4 अक्टूबर 2023:- विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु गठित मतदान दलो के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी कमांक 01 एवं सेक्टर अधिकारियों का 06 एवं 07 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे से शासकीय कन्या उ.मा. वि. बेमेतरा, शासकीय पं.ज.ला. ने. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में प्रथम प्रशिक्षण आयोजित है। 06 अक्टूबर 2023 को बेमेतरा विधासभा के 21 सेक्टर अधिकारी शासकीय कन्या उ.मा.वि. बेमेतरा तथा साजा विधानसभा के 19 सेक्टर अधिकारी शासकीय पं.ज.ला.ने. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में उपस्थित रहेंगे, तथा 07 अक्टूबर 2023 को विधानसभा नवागढ़ के 14 सेक्टर अधिकारी शासकीय कन्या उ.मा.वि. बेमेतरा तथा विधानसभा नवागढ़ के 12 सेक्टर अधिकारी शासकीय पं.ज.ला. ने. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में उपस्थिति रहेंगे। विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार प्रशिक्षण केन्द्रो के प्रशिक्षण कक्षों में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा |
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु 7 एवं 8 अक्टूबर को होगा पीठासीन अधिकारीयों का प्रशिक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
